एक्सप्लोरर

लखनऊ: दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर ही हमला, दारोगा और सिपाही को बनाया बंधक

Lucknow Police: पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद था. पुलिस ने जब मामला शांत करने की कोशिश की तो एक पक्ष के लोगों ने दारोगा और सिपाही बंधक बना लिया.

Lucknow Police: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है. जहां शनिवार देर रात दो पक्षों झगड़ा खत्म कराने गए पुलिस कर्मियों को ही लोगों ने बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की. सूचना मिलते हुए पुलिस की फोर्स मौके पर भेजी गई, जिसके बाद बंधक बनाए पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया गया. आरोपियो ने पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ डाली. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

मामला बंथरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर का बताया जा रहा है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए. घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस ने मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामले को समझाने की कोशिश की. एक पक्ष की ओर से पिंटू नाम का आरोप और उसके भाई अपनी छत से भद्दी भद्दी गालियां दे रहे थे जिसको शान्त कराने के लिए पुलिस ने मना किया और छत से नीचे आने को कहा.

दारोगा और सिपाही को बंधक बनाकर मारपीट
पिंटू व उसके परिवार वालो ने छत से पत्थर मारने की धमकी देते रहे और नीचे आने  से मना कर दिया. जिसके बाद थाना बंथरा के दरोगा व एक सिपाही पहुंचे और उन्हें उतारने के उसके घर में घुस गए और उन्हें नीचे लाने की कोशिश करने लगे. इसी बीच आरोपियों ने दारोगा और सिपाही को अपने परिवार के साथ मिलकर घर में बंधक बना लिया और उनसे ही मारपीट शुरू कर दी. 

पुलिस कर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना जैसे ही उच्च अधिकारियों तक पहुंची, पुलिस की फोर्स मौके पर भेजी गई, जिसके बाद दारोगा और सिपाही को छुड़ाया गया और पुलिस ने बंधक बनाने वाले आरोपियों को भी पकड़कर थाने ले आई, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों में ज़मीन को लेकर विवाद था. जिसकी सूचना 112 डायल पर मिली थी. पुलिस ने जब मामला शांत करने की कोशिश की तो एक पक्ष के लोगों ने दारोगा और सिपाही बंधक बना लिया, जिसके बाद फोर्स भेजकर दोनों को मुक्त कराया गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  

मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग पर सपा सांसद बोले- 'देश का बंटवारा तय, अगर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget