एक्सप्लोरर

लखनऊ में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF की छापेमारी में सरगना समेत 8 लोग गिरफ्तार

UP News: लखनऊ के बक्सी का तालाब इलाके में नकली सीमेंट बनाई जा रही थी. एसटीएफ ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हजारों बोरी नकली सीमेंट बरामद की गई है.

Lucknow STF Raid: उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के सरगना सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 1,710 बोरी नकली सीमेंट, सैकड़ों खाली बोरी और नकली सीमेंट बनाने का सामान मिला है. यह कार्रवाई लखनऊ के बक्सी का तालाब इलाके में की गई. बताया गया कि ये लोग नामी कंपनियों की तरह दिखने वाला नकली सीमेंट बनाकर आस-पास के इलाकों में सप्लाई करते थे.

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर की निगरानी में एसटीएफ मुख्यालय की टीम ने इस गिरोह की जानकारी जुटाई. जैसे ही पुख्ता जानकारी मिली कि नेक्सा मारुति शोरूम के पास बने एक गोदाम में नकली सीमेंट बन रहा है, तुरंत छापा मारा गया. मौके से 8 लोग गिरफ्तार किए गए. जिनके नाम ठाकुर प्रसाद उर्फ अजय, मनोज कुमार, संजीत राय, शकील, सलमान, विरेंद्र, राम आसरे और नसीम हैं.

कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती बोरियां बरामद
इनके पास से अल्ट्राटेक, माईसेम, एसीसी गोल्ड, जेके लक्ष्मी सीमेंट जैसी कंपनियों के नाम पर 705, 420, 365 और 225 बोरियां नकली सीमेंट की बरामद हुईं. इसके अलावा फ्लाई एश, भारी मात्रा में खाली बोरियां, 3 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2 मोबाइल फोन और 1,740 रुपये नकद भी मिले. यही नहीं, 1 ट्रैक्टर, 1 बोलेरो और 1 पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई.

पूछताछ में गिरोह के सरगना ठाकुर प्रसाद ने बताया कि उसने ये गोदाम 50 हजार रुपये महीने पर रिषभ अग्रवाल से किराये पर लिया था. वह पहले लखनऊ के काकोरी इलाके में भी नकली सीमेंट बनाने का धंधा करता था. वहां भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. गिरोह अलग-अलग लोगों से कच्चा माल खरीदकर मजदूरों से नकली सीमेंट बनवाता था. फिर ये नकली सीमेंट सस्ते दामों पर बक्सी का तालाब, चिनहट, रहीमाबाद, मोहनलालगंज और आस-पास के इलाकों में बेचता था. हर बोरी पर उसे 80 से 100 रुपये का फायदा हो जाता था.

गिरफ्तार ठाकुर प्रसाद पर पहले से भी तीन मुकदमे दर्ज हैं. इसमें धोखाधड़ी, चोरी और मारपीट के मामले शामिल हैं. इस बार भी उसके खिलाफ बक्सी का तालाब थाने में केस दर्ज कराया गया है.

लोगों के जीवन से करते थे खिलवाड़
पुलिस का कहना है कि नकली सीमेंट से इमारतें कमजोर बनती हैं, जिससे आम लोगों की जान को खतरा हो सकता है. इसलिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे खरीदारी करते समय सीमेंट के बोरे और उनकी असली मुहर को अच्छे से देख लें. यह भी कहा गया कि अगर किसी को ऐसी नकली सीमेंट बनाने या बेचने की जानकारी मिले, तो पुलिस को तुरंत बताए.

ये भी पढ़ें: नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget