एक्सप्लोरर

सुनीता विलियम्स की 'राह' पर चलेंगे लखनऊ के लोग, भारत की बेटी को दिया जा रहा खास सम्मान

Lucknow News: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा यह देश का पहला नगर निगम है, जिसने अपने देश की बेटी को सम्मान दिया है. वर्तमान में सभी जानते हैं कि सुनीता विलियम्स ने क्या उपलब्धि हासिल की है.

UP News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी के बाद उनके परिवार और उन्हें चाहने वालों में खुशी का माहौल है. अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनके नाम पर एक सड़क के नामकरण की तैयारी की जा रही है.

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "हमारे एक पार्षद रंजीत सिंह ने एक प्रस्ताव रखा था कि एक सड़क का नाम सुनीता विलियम्स के नाम पर रखा जाए. सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास हुआ है. भारतीयों ने पूरी दुनिया में हमारे तिरंगे को ऊंचा किया है. सुनीता विलियम्स भी भारतीय मूल की हैं. इससे पहले कल्पना चावला ने भारतीयों का नाम ऊंचा किया था. बहुत से लोग ऐसे हैं, उनमें से कोई भारत की बेटी है तो कोई भारत का बेटा है."

मेयर ने बताया कि सर्वसम्मति से सुनीता विलियम्स के नाम पर सड़क का नाम रखने का फैसला पास हुआ है. विकास नगर तिराहा से लेकर स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच में इसरो का ऑफिस है, इस सड़क को हमने चुना है. इस फैसले के दो उद्देश्य हैं. पहला यह कि ऐसा करके हमने अपने देश की बेटी को सम्मान दिया है. यह देश का पहला नगर निगम है, जिसने अपने देश की बेटी को सम्मान दिया है. दूसरा उद्देश्य है कि वर्तमान में सभी जानते हैं कि सुनीता विलियम्स ने क्या उपलब्धि हासिल की है, लेकिन भविष्य में बच्चे इसका पता लगाएंगे कि उन्होंने क्या किया था? वहीं, हम जैसे बुजुर्ग जब इस सड़क पर चलेंगे तो गर्व से कहेंगे कि हमारे देश की बेटी ने आज देश का नाम रौशन किया है."

नौ महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद धरती पर लौटी हैं सुनीता विलियम्स

उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद धरती पर लौटी हैं. वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर असामान्य रूप से लंबे समय तक रहने के बाद वापस आईं. सुनीता विलियम्स, जो इस साल सितंबर में 60 वर्ष की हुईं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं. उनसे पहले कल्पना चावला यह उपलब्धि हासिल कर चुकी थीं, लेकिन 2003 में कोलंबिया स्पेस शटल दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी.

'वह बेचारे बुजुर्ग आदमी हैं सम्मान कीजिए' अयोध्या सांसद के बयान पर बोले BJP नेता बृजभूषण सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget