एक्सप्लोरर

Road Accident: लखनऊ में SUV ने कई लोगों को टक्कर मारी, गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, कार तोड़ी

Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक एसयूवी कार ने कई लोगों को धक्का मार दिया है. जिसके बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला.

Lucknow Road Accident: लखनऊ में शुक्रवार की रात एक सड़क हादसा हो गया, यह हादसा राजधानी के रूमी गेट इलाके में हुआ है. यहां देर रात तेज रफ्तार एसयूवी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी. इसके बाद वहां लोगों में गुस्सा देखा गया. गुस्साए लोगों ने पहले तो कार के ड्राइवर को जमकर पीटा और उसके बाद कार में तोड़फोड़ कर दी.

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है सफेद रंग एक एसयूबी खड़ी है और कुछ लोग वहां हंगामा कर रहे हैं. जबकि कुछ लोग वहां तोड़फोड़ कर रहे हैं. हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कुछ देर में वहां पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद वर्तमान स्थिति पर काबू पाया है.

बताया जाता है कि ड्राइवर ने इस व्यस्त इलाके में करीब एक किमी तक तेज रफ्तार में कार चलाई. पूरे रास्ते के दौरान जो मिला उसे वह टक्कर मारते हुए आगे बढ़ते चला गया. इस दौरान पुलिस और भीड़ उस कार का पीछा करते हुए चल रही थी. कुछ दूरी के बाद कार वाले को मुफ्तीगंज में लोगों ने घेर लिया. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर जमकर पिटाई की.

यूपी उपचुनाव: NDA में नया फॉर्मूला, सहयोगियों को केवल ये 2 सीट देगी BJP

एडीसीपी पश्चिम ने दी जानकारी
वहां मौजूद लोगों ने कार को भी बुरी तरह तोड़ा दिया और वहां मौजूद पुलिस ने भीड़ से बचाकर ड्राइवर को बाहर निकाला. जबकि इस सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी है. 

उन्होंने बताया कि रूमी गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने हुसैनाबाद और सतखंडा में कई लोगों को टक्कर मार दी. इस दौरान पूरे रास्ते में कई लोग घायल हैं. घटना के दौरान जब लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने कार नहीं रोकी तो लोगों ने पीछा किया. कुछ देर में पुलिस भी पीछा करने लगी. मुफ्तीगंज इलाके में लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद ड्राइवर को पीटा और ईंट पत्थर से कार पर तोड़फोड़ की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget