एक्सप्लोरर

UP: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए 10 फरवरी से शुरू होगी पंजीकरण की प्रक्रिया, जानें क्या है खास

निर्बल आय वाले परिवारों के बच्चे प्रतिभावान, मेधावी, परिश्रमी होते हुए भी धन के अभाव में कई बार इन परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं. इसी को देखते हुए यूपी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की जा रही है.

लखनऊ: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए 10 फरवरी से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं, 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना के तहत सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी. अभ्यर्थी http://abhyuday.up.gov.in लिंक पर रजिस्ट्रेशन करेंगे. ये लिंक आज रात 12 बजे से एक्टिव होगा.

नहीं होगी धन की कमी लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया ग्रामीण क्षेत्र, निर्बल आय वाले परिवारों के बच्चे प्रतिभावान, मेधावी, परिश्रमी होते हुए भी धन के अभाव में कई बार इन परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस योजना को शुरू करने का फैसला किया है. इस योजना से किसी मेधावी के सामने परीक्षाओं की तैयारी को लेकर धन की कमी आड़े नहीं आएगी.

इन परीक्षाओं की कराई जाएगी तैयारी

- संघ लोक सेवा आयोग, यूपी लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं. - NTA द्वारा आयोजित जेईई और नीट. - एनडीए, सीडीएस, अर्धसैनिक, केंद्रीय पुलिस बल, बैंकिंग, एसएससी, बीएड, टीईटी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं. - संघ लोक सेवा आयोग, यूपी लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षाएं व साक्षात्कार की भी तैयारी कराई जाएगी.

6 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया योजना के क्रियान्वयन के लिए अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है. इसके अलावा मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय मंडलीय समिति का भी गठन किया गया है. राज्य स्तरीय समिति कंटेंट और पठन-पाठन सामग्री के लिए जरूरत के हिसाब से एक्सपर्ट को बुलाएगी. समिति शिक्षण कैलेंडर बनाने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री तैयार करने का काम करेगी.

लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराना होगा प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को राज्यस्तरीय लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराना होगा. पंजीकृत छात्रों को कक्षाओं की टाइम टेबल, वर्चुअल लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे. फिजिकल क्लासेज, वर्चुअल क्लासेस और वेबीनार का आयोजन किया जाएगा. संबंधित कोर्स में एडमिशन से पहले साल में एक बार उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की तरफ से एक पात्रता परीक्षा या चयन प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी.

अधिकारी और और सब्जेक्ट एक्सपर्ट पढ़ाएंगे एडमिशन पाने वालों को कार्यरत आईएएस, आईपीएस भारतीय वन सेवा, पीसीएस, पीपीएस के साथ ही अन्य संवर्ग के अधिकारी पढ़ाएंगे. इसके अलावा रिटायर्ड अधिकारी और सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी इन स्टूडेंट की क्लासेस लेंगे. इसके लिए विश्वविद्यालयों, विभिन्न विषयों के संस्थानों, कॉलेजों में सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को एंपैनल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी: Coordination के लिए सीएम योगी ने उठाया बड़ा कदम, उत्तराखंड भेजा मंत्रियों का दल

योगी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पंचायतों के आरक्षण का प्रस्ताव हुआ पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget