एक्सप्लोरर

Lucknow News: कलयुगी औलाद की काली करतूत, बेटों ने 80 साल की मां को लावारिश छोड़ा, बेटी ने भी रखने से किया इनकार

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को इसके बच्चों के द्वारा घर से निकालने का मामला सामने आया है. मामला लखनऊ के कृष्णा नगर थाने का है.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को इसके बच्चों के द्वारा घर से निकालने का मामला सामने आया है. लखनऊ के कृष्णा नगर थाने का मामला है जहां बेटों ने मां की सारी संपत्ति को बेचकर उन्हें घर से निकाल दिया. अब ये बुजुर्ग महिला सड़कों पर लावारिस अवस्था में रहने को मजबूर है, क्योंकि बेटों के साथ-साथ महिला की बेटी ने भी उन्हें अपने घर में रखने से मना कर दिया है. सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने महिला को वृद्धाश्रम में दाखिल कराया है.

पुलिस के मुताबिक महिला का नाम रामबेटी मिश्रा (80) है और इनके पति का नाम राम बहादुर मिश्रा है जिनका कुछ समय पहले देहांत हो गया था. महिला ने बताया कि वह हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के घर खरजुरहा गांव की रहने वाली हैं.

महिला की सारी संपत्ति बेच गायब हुए बेटे

महिला ने पुलिस को ये भी बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं जिसमे दो बेटे और एक बेटी है. बेटों का नाम प्रकाश मिश्रा और राहुल मिश्रा है. तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है. बुजुर्ग मां के मुताबिक, वह अपने दोनों बच्चों के साथ हरदोई में रहती थी. मगर अब उनके दोनों बच्चों ने उन्हें लावारिस छोड़ दिया और चले गए. हरदोई पुलिस में संबंधित थाने से जानकारी ली तो पता चला कि महिला के दोनों बेटे कुछ दिनों पहले अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर हरदोई छोड़कर कहीं जा चुके हैं. 

पुलिस ने वृद्धाश्रम में कराया दाखिल

पुलिस ने महिला के कहने पर उसकी बेटी से भी बातचीत की लेकिन बेटी ने फिलहाल अपने घर में रखने मेंअसमर्थता जताई. बेटी ने पुलिस को कहा कि उसके घर में स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपनी मां को अपने साथ रख सके, जिसके बाद पुलिस ने महिला को लखनऊ के एक वृद्धाश्रम में दाखिल कराया है.

ये भी पढ़ें:

Basti: यूपी पुलिस का एक जवान ऐसा भी, बस्ती में थानेदार के कंधे पर सिर रखकर रोई जनता, कहा- यहां से मत जाइए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget