एक्सप्लोरर

बिहार से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में आग का शिकार, कई यात्रियों ने कूद कर बचाई जान, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बस में उस वक्त भीषण आग लग गई जब वह दिल्ली जा रही थी. बस में 60 लोग सवार थे, उसमें से पांच की जिंदा जलकर मौत हो गई.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनई स्थित किसान पथ पर एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने अपनी जान कूद कर बचाई. लखनऊ में चलती बस में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी. हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है. बताया गया कि हादसे के वक्त 60 यात्री थे जिसमें से कई लोगों ने कूदकर जान बचाई.

दक्षिणी जोन अंतर्गत मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर डबल डेकर बस में भीषण आग लगने के बाद आधा दर्जन दमकल वाहनों से आये कर्मियो ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर काबू पाया. मोहनलालगंज व पीजीआई समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रही.

मृतकों में दो बच्चे शामिल
पुलिस ने इस संदर्भ में बताया कि बस संख्या-UP17AT6372 बुधवार दोपहर 12:30 बजे बेगूसराय, बिहार से दिल्ली के लिए चली थी. रात में 12 बजे गोरखपुर में सवारियों को बैठाया था. गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कटे भीट गांव के पास लखनऊ आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर उसमें आग लग गई. बस में पर्दे लगे थे. इससे आग तेजी से भड़क गई. यात्री आग में फंस गए.

मृतकों की पहचान- .लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल , सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष , देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष , साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष  के तौर पर हुई है. मृतकों में से एक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

पाक की सना ने यूपी के बबलू को दिया धोखा! प्रेम में सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचे शख्स को मिली 1 साल की कैद

सीएम ने लिया हादसे का संज्ञान
उधर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में बस में आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में ते लाने के निर्देश दिए.

Input By : विवेक राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget