एक्सप्लोरर

लखनऊ: कुटुंब परिवार की बैठक की हो रही चर्चा, पहली बार नहीं हुई है ठाकुर विधायकों की मीटिंग

Lucknow News: सूत्रों का कहना है कि बैठक में 4 दर्जन के करीब ठाकुर विधायक शामिल हुए. इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में एक जाति विशेष के गोलबंदी को लेकर के खूब चर्चाएं हुईं.

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज खत्म हो गया पर यह सत्र अपने आप में कई कारणों से चर्चा में रहा . एक कारण पहली बार AI विधानसभा होने का रहा तो वहीं दूसरा 24 घंटे के विजन डॉक्यूमेंट की भी चर्चा रही पर इस सत्र में विधानसभा के बाहर एक पार्टी की भी चर्चा खूब रही. यह पार्टी विधानसभा सत्र के पहले दिन हुई और इसकी फोटो मार्केट में आने के बाद "कुटुंब परिवार" में जाति विशेष के लोगों के शामिल होने पर खूब चर्चाएं हुई.

आपको बता दें कि 11 अगस्त को यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ और इसी दिन शाम को राजधानी के होटल क्लार्क अवध में एक अलग हलचल दिखी. इस शाम यहां करीब 4 दर्जन के करीब विधायक पहुंचे, जिनमें एक को छोड़कर सभी क्षत्रिय समुदाय के थे. यह बैठक 'कुटुंब परिवार' के बैनर तले आयोजित हुई थी, जिसका आयोजन बीजेपी एमएलसी ओमवीर सिंह और कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह ने किया.

सपा से निष्कासित विधायक भी रहे मौजूद

इस बैठक में बीजेपी के अलावा समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक भी मौजूद रहे. सभी मेहमानों को भगवान श्रीराम की मूर्ति, महाराणा प्रताप की तस्वीर और पीतल का त्रिशूल भेंट किया गया, जिसे सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना गया. हालांकि आयोजन को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए. कुछ नेताओं ने इसे रामवीर सिंह की जीत की खुशी में डिनर बताया, तो कुछ ने कहा कि यह उनके परिवार में पौत्री के जन्मदिन का जश्न था. आयोजकों का दावा है कि इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है.

जाति विशेष की गोलबंदी को लेकर चर्चा तेज

सूत्रों का कहना है कि बैठक में 4 दर्जन के करीब ठाकुर विधायक शामिल हुए. इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में एक जाति विशेष के गोलबंदी को लेकर के खूब चर्चाएं हुई और कहा गया कि वर्तमान परिस्थितियों में एक जाति विशेष के नेता एकजुट होकर अपनी एकजुटता का संदेश दे कर बड़ी शक्ति दिखाना चाहते हैं.

एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में पता चला कि यह पहली बार नहीं है जब क्षत्रिय विधायक एक साथ बैठे हों. इससे पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान कई बार अलग-अलग विधायकों ने इस तरह की पार्टियां की हैं, जिनमें समाज के लोग शामिल हुए. लेकिन इस बार की बैठक में अब तक सबसे ज्यादा क्षत्रिय विधायक पहुंचे.

डेढ़ साल पहले हुई थी कुटुंब परिवार की शुरुआत

‘कुटुंब परिवार’ की शुरुआत करीब डेढ़ साल पहले हुई थी. शुरुआत में सिर्फ आधा दर्जन विधायक शामिल हुए थे, जिससे आयोजकों का मनोबल थोड़ा गिरा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आगे भी बैठक करने की कोशिश जारी रखी.

करीब दो दर्जन लोग आयोजन में हुए शामिल

कुछ समय बाद एक अन्य विधायक ने आयोजन किया, जिसमें करीब दो दर्जन लोग आए. लेकिन उस बैठक में एक महिला विधायक ने कार्यक्रम का मकसद पूछ लिया और कहा कि जब उनके साथ अन्याय हुआ था, तब समाज के लोग कहां थे. इसके बाद माहौल बदल गया और लोग धीरे-धीरे चले गए.

अब तक की सबसे बड़ी कुटुंब परिवार बैठक

इस बार मानसून सत्र के दौरान फिर बैठक करने की योजना बनी और दो विधायकों ने मिलकर सबको बुलाया. इसमें करीब चार दर्जन लोग पहुंचे, जो अब तक की सबसे बड़ी ‘कुटुंब परिवार’ बैठक मानी जा रही है. लेकिन जैसे ही इसकी चर्चा बाहर फैली, राजनीतिक गलियारों में जातीयता की बातें शुरू हो गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget