एक्सप्लोरर

लखनऊ: नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी की तो होगी मुश्किल, बनाई गई खास रणनीति, जानें- तैयारी

Lucknow No Parking Zone: लखनऊ में नगर निगम के 8 जोन है और पहले चरण में सभी आठ जोनों में तीन-तीन क्रेन लगाए जाएंगे. यह क्रेन ठेकेदार को लगानी होगी और खर्चा भी उसी को उठाना होगा.

Lucknow No Parking Zone: राजधानी लखनऊ में नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों से यातायात बाधित होता है, इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस पिछले 6 महीने से नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहन नहीं उठा पा रही है. यातायात बाधित होता देखकर नगर निगम ने 3 साल बाद एक बार फिर से नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियां उठाने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए निजी कंपनी को ठेका दिया जा रहा है.

इस प्रक्रिया में 8 मई को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया जा चुका है. जो अब 15 मई को खुलेगा और एक माह के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी इसके बाद नो पार्किंग जॉन में खड़ी गाड़ियों को उठाकर जुर्माना वसूलने का काम शुरू हो जाएगा. इस जुर्माने की रकम में ठेकेदार नगर निगम और यातायात पुलिस, तीनों की हिस्सेदारी रहेगी.

आठों जोन में लगाई जाएंगी क्रेन
लखनऊ में नगर निगम के 8 जोन है और पहले चरण में सभी आठ जोनों में तीन-तीन क्रेन लगाए जाएंगे. यह क्रेन ठेकेदार को लगानी होगी और खर्चा भी उसी को उठाना होगा. लोगों से मिलने वाली जुर्माने की रकम का 50% ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी, 30 फ़ीसदी नगर निगम को और 20 फीसदी रकम ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी.

आपको बता दें की इस बार नगर निगम ने तीन पहिया वाहनों के लिए भी जुर्माने की रकम तय कर दी है. नो पार्किंग जोन में खड़े होने पर जुर्माने की जो रकम तय की गई है उसमें चार पहिया वाहन को 1500 रुपये जुर्माना देना होगा वहीं तीन पहिया वाहन को 500 रुपये जुर्माना देना होगा और दो पहिया वाहन को 300 रुपये तक का जुर्माना चुकाना होगा. 

इन जगहों पर तैनात होगी क्रेन
जिन जगहों पर क्रेन खड़ी होगी उनमें गंज चौराहा, नेशनल कॉलेज रोड, स्मार्ट सिटी मुख्यालय, आलमबाग नहरिया चौराहा, पत्रकारपुरम चौराहा, भूतनाथ बाजार, विभूति खंड, पलासिया मॉल से लुलु मॉल और पॉलिटेक्निक चौराहा को शामिल किया गया है. इन क्रेनों की नजर ऐसे वाहनों पर रहेगी जो नो पार्किंग जोन में खड़े होंगे. 

कांग्रेस नेता इमरान मसूद भड़के, पूछा- अमेरिका बाप है! सीजफायर सम्मान है या अपमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget