एक्सप्लोरर

Lucknow News: पतंग उड़ाने को लेकर दो बच्चों में हुआ विवाद, आपसी झगड़े में पिता की गई जान

UP Crime News: अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया. हंगामा बढ़ता देख हरकत में आई पुलिस के आश्वासन से हंगामा शांत हुआ.

Lucknow Crime News: पतंग उड़ाने को लेकर दो बच्चों की लड़ाई में एक शख्स की जान चली गई. घटना लखनऊ के बसंत कुंज इलाके की है. पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. बताया जाता है कि 12 वर्षीय जैद और 10 वर्षीय सुफियान के बीच पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद ने जल्द मारपीट का रूप धारण कर लिया. आरोप है कि सुफियान ने जैद की पिटाई कर दी. बेटे की पिटाई से आहत माता पिता सुफियान के घर शिकायत करने गए. परिजनों ने जैद के पिता मोहम्मद फुरकान की कमरे में बुरी तरह पिटाई कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैद के पिता को परिजनों से छुड़ाया. कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया.

पतंग उड़ाने को लेकर आपस में भिड़े दो बच्चे 

घटना आला पुलिस अधिकारी भी थाने पर पहुंच गए. एडिशनल डीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि थाने पहुंचने पर 40 वर्षीय फुरकान बेहोश हो गए. पुलिस फुरकान को दुबग्गा के निजी अस्पताल ले गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सुफियान के परिवार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ.

पिटाई से पिता की मौत के बाद मुकदमा दर्ज

शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया. एडीसीपी सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने दंगा और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. उन्होंने कहा कि सुफियान परिवार के पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. थाने में मौजूद सुफियान की मां ने आरोप लगाया कि फुरकान शराब का सेवन करता था. नशे की हालत में इलाके की महिलाओं से दुर्व्यवहार फुरकान के लिए बड़ी बात नहीं थी.

Agra: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले

Embed widget