एक्सप्लोरर

लखनऊ के मलिहाबाद में मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिले शव

Lucknow News: लखनऊ के मलिहाबाद के ईसापुर गांव में प्रकाश कनौजिया का मकान है, जिसमें उसकी पत्नी और 2 बच्चे रहते हैं. लेकिन वर्तमान समय में प्रकाश कनौजिया मुंबई में है, जहां वो लॉन्ड्री का काम करता है.

Lucknow Mother Daughter Murder: लखनऊ के ग्रामीण इलाके मलिहाबाद में माँ-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से घर में माँ और उसकी मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए. आज गुरुवार (16 जनवरी) की दोपहर को घर मृतिका के पिता अपने पोते के साथ घर पहुंचे तो बेटी और पोती की कमरे में खून से लथपथ लाश देखकर चिल्ला उठे. मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसर मामले की पड़ताल में जुटे हैं.

लखनऊ से करीब 40 किलोमीटर दूर मलिहाबाद क्षेत्र के ईसापुर गांव में उस वक्त लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जब एक ही घर में माँ-बेटी की निर्मम हत्या की वारदात का पता चला. सूचना पाकर न सिर्फ मलिहाबाद बल्कि आसपास के थानों की फोर्स के साथ पुलिस के बड़े अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की. 

जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद के ईसापुर गांव में प्रकाश कनौजिया का मकान है, जिसमें उसकी पत्नी और 2 बच्चे रहते हैं. लेकिन वर्तमान समय में प्रकाश कनौजिया मुंबई में है, जहां वो लॉन्ड्री का काम करता है और 15 दिन पहले मुंबई गया है. गीता का मायका दिलावरनगर में है और घर में प्रकाश की पत्नी 25 वर्षीय गीता अपनी छोटी बेटी 7 वर्षीय दीपिका के साथ थीं, जबकि उसका बेटा देवांश ननिहाल में था.

खून से लथपथ कमरे में मिले मां-बेटी के शव

परिजनों के मुताबिक बेटा देवांश माँ से फोन पर बात करने के लिए जिद कर रहा था और बुधवार रात को फोन भी नहीं उठा. जब देवांश अपने नाना सिद्धनाथ के साथ घर पहुंचा तो घर अंदर से बंद था. जब सीढ़ी लगाकर परिजन घर के अंदर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ गीता और दीपिका का शव देखकर चिल्ला उठे. माँ गीता और उसकी 7 वर्षीय बेटी दीपिका मर चुके थे. आनन-फानन में पुलिस की टीम घटनास्थल गांव पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस के बड़े अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक की फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड की मदद ली.  

धारदार हथियार से दोनों को रेता गला

डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वालों में माँ गीता और बेटी दीपिका शामिल है. किसी धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर हत्या की गई है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर हत्या के कारणों और हत्यारों की तलाश की जा रही है. 

लखनऊ पुलिस के सामने चुनौती बना डबल मर्डर

मलिहाबाद के ईसापुर गांव में हुई इस संसानीखेज घटना पर पुलिस अफसर कुछ भी बोलने से फिलहाल कतरा रहे है. लेकिन सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि हत्या की वारदात को रात में अंजाम दिया गया. पुलिस अफसर अभी इस बात को भी नहीं बता रहे है कि हत्या के पीछे असल वजह क्या है. घर के अंदर माँ-बेटी का डबल मर्डर केस लखनऊ पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है. 

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, जानें सपा चीफ ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget