एक्सप्लोरर

Lucknow: एक साथ हुई प्रेगनेंट महिला की डिलीवरी और हार्ट सर्जरी, KGMU के डॉक्‍टरों ने रचा इतिहास

UP News: डॉक्टर सुधीर सिंह ने कहा कि गर्भावस्था के साथ जानलेवा स्थिति के कारण महिला को उत्तराखंड के कई अस्पतालों द्वारा केजीएमयू रेफर किया गया था.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने एक मरीज की सफलतापूर्वक हार्ट सर्जरी और सिजेरियन डिलीवरी की है. केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पहली बार गर्भवती महिला के लिए इस तरह की जटिल प्रक्रिया की गई. मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं. 27 साल की मरीज गंभीर हृदय रोग के साथ पूर्णकालिक गर्भावस्था में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग में आई थी.

डॉक्टर सुधीर सिंह ने कहा कि गर्भावस्था के साथ जानलेवा स्थिति के कारण उन्हें उत्तराखंड के कई अस्पतालों द्वारा केजीएमयू रेफर किया गया था. ज्यादातर ऐसे मरीज सक्रिय प्रसव के दौरान या एनेस्थीसिया के बाद बेहोश हो जाते हैं, क्योंकि उनका दिल जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाता है. उसे विभिन्न अस्पतालों द्वारा सर्जरी से मना कर दिया गया और एक हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया.

महिला की डिलीवरी करना एक बड़ी चुनौती थी- प्रोफेसर
सीवीटीएस के प्रोफेसर एसके सिंह ने कहा कि महिला की डिलीवरी करना एक बड़ी चुनौती थी. उन्होंने कहा, सी-सेक्शन और हार्ट सर्जरी के दौरान बच्चे के मरने की संभावना अधिक थी. एक बहु-विषयक टीम (प्रसूति विशेषज्ञ, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट और कार्डियक सर्जन) द्वारा विचार-मंथन के बाद, एक ही सिटिंग में सिजेरियन सेक्शन और कार्डियक सर्जरी करके महिला और उसके बच्चे को बचाने का निर्णय लिया गया.

Watch: कानपुर का एक और वीडियो वायरल, अब पीड़ित की जमीन पर बुलडोजर चलवाते दिखे SDM

बता दें कि कैंसर के मरीजों को इलाज में राहत देने के लिए भी केजीएमयू बड़ी तैयारी में है. इसके लिए संस्थान में कैंसर के इलाज से जुड़ी चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही स्टाफ को भी बढ़ाया जाएगा. केजीएमयू कैंसर के इलाज के लिए सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सक और सहयोगी स्टाफ के 115 पदों पर भर्ती की तैयारी में है. इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा. केजीएमयू की कार्यपरिषद की बैठक में भी इसकी अनुमति दी जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget