एक्सप्लोरर

लखनऊ में एक और हॉटस्पॉट सील, सेनेटाइजेशन शुरू;पुलिस ने निकाला ये नायाब तरीका, ताकि संदिग्ध कराएं कोरोना की जांच

लखनऊ में एक और हॉटस्पॉट को सील कर दिया गया है। इन सभी इलाकों में सेनेटाइजेशन शुरू हो गया है। ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। वहीं, संदिग्ध कोरोना की जांच कराएं, इसके लिए भी पुलिस ने एक नायाब तरीका निकाला है।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। कोरोना वायरस से जंग में राजधानी लखनऊ के सभी हॉटस्पॉट को सील करने के साथ ही उनका सेनेटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस ने लखनऊ में एक और हॉटस्पॉट को चिन्हित किया है। कैंट थाना क्षेत्र में सदर चौकी के आसपास के क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इस क्षेत्र की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। ये महिला अलीजान मस्जिद में रुके जमातियों के लिए खाना लेकर जाती थी, तभी उनके संपर्क में आकर संक्रमित हो गई। वहीं, JCP नवीन अरोड़ा ने पुलिस बल के साथ लखनऊ के होटस्पॉट्स का निरीक्षण किया।

लखनऊ में एक और हॉटस्पॉट चिन्हित

बता दें कि लखनऊ में पहले कुल 12 हॉटस्पॉट चिन्हित कर उनको सील किया गया है, लेकिन अब इसमें सदर का एक और क्षेत्र चिन्हित हुआ है। JCP नवीन अरोड़ा ने ABP गंगा से खास बातचीत में बताया कि कैंट के सदर में स्थित अलीजान मस्जिद से पकड़े गए 12 जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इसी क्षेत्र में 9 ऐसे लोग और मिले, जो इन जमातियों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए। इस तरह कुल 21 पॉजिटिव केस यहां मिल चुके हैं।

हॉटस्पॉट में बनाए गए हैं सेनेटाइजेशन चैम्बर

नवीन अरोड़ा का कहना है कि कैंट का सदर क्षेत्र सबसे संवेदनशील हॉटस्पॉट में शामिल है, इसीलिए यहां काफी सतर्कता बरती जा रही है। सबसे खास है यहां लगाया गया सेनेटाइजेशन चैम्बर। इस चैम्बर में पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों के लिए सेनेटाइजेशन की व्यवस्था है। चैम्बर में एक शावर लगाया गया है, जिसमें से पानी के साथ डिसइन्फेक्टेन्ट निकलता है।

पुलिस ने कोरोना की जांच के लिए निकाला नायाब तरीका

इस बीच लोग अपने घरों से बाहर आकर कोरोना की जांच कराएं, इसके लिए पुलिस ने उनको पुरस्कृत करने का तरीका निकाला है। लगातार हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में इसका अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है। जिनको भी कोरोना के लक्षण लग रहे हैं या जो किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हों, जिसे कोरोना है। अगर वो खुद जांच के लिए सामने आते हैं, तो पुलिस उनको नागरिक जागरूकता सम्मान देगी। लेकिन अगर किसी ने ऐसी जानकारी छिपाई और बाद में कोरोना पॉजिटिव मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस अपील का असर भी दिखने लगा है। सदर में लोग पुलिस की अपील के बाद जांच के लिए बाहर निकले हैं।

हॉटस्पॉट सील, घरों से निकलने पर रोक

आपको बता दें कि लखनऊ के जिन हॉटस्पॉट को सील किया गया है वहां बैरिकेटिंग करने के साथ लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक है। एक तरफ जहां नगर निगम की टीमें यहां सेनेटाइजेशन कर रही हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ लोगों को खाना बंटवाया जा रहा है। खुद पुलिस के आला अधिकारी इन क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

LUCKNOW-SEAL-SANITAIZATION1

लखनऊ में 8 बड़े हॉटस्पॉट और 4 छोटे हॉटस्पॉट चिन्हित हुए हैं।

बड़े हॉटस्पॉट में

  1. कैंट थाना क्षेत्र में अलीजान मस्जिद का इलाका
  2. थाना वजीरगंज थाना क्षेत्र में मोहम्मदी मस्जिद का इलाका
  3. थाना कैसर बाग में फूलबाग मस्जिद का इलाका
  4. थाना कैसरबाग में ही नजर बाग मस्जिद का इलाका
  5. थाना सहादतगंज मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास का इलाका
  6. थाना तालकटोरा में पीर मक्का मस्जिद के आसपास का इलाका
  7. थाना हसनगंज में त्रिवेणी नगर के खजूर वाली मस्जिद के आसपास का इलाका
  8. थाना गुडंबा में रजौली मस्जिद के आसपास का इलाका

चार छोटे हॉटस्पॉट में

  1. विजय खंड गोमती नगर का इलाका
  2. इंदिरा नगर में डॉ. इकबाल अहमद क्लीनिक, मेट्रो स्टेशन, मुंशी पुलिया का आंशिक इलाका
  3. खुर्रमनगर में अलीना एनक्लेव का आंशिक क्षेत्र
  4. मड़ियाव में आईआईएम पावर हाउस के पास का इलाका
इन 12 के अलावा लखनऊ में अब एक और हॉटस्पॉट चिन्हित किया गया है। ये कैंट थाना क्षेत्र में सदर चौकी के आसपास के क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें:

UP Coronavirus News: क्या आपका इलाका 15 जिलों के हॉटस्पॉट में शामिल है, जानिए- किन इलाकों में बंद रहेंगी सारी दुकानें Coronavirus in UP आगरा में फूटा कोरोना बम, जांच रिपोर्ट में एक साथ सामने आये नए 19 कोरोना पॉजिटिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget