एक्सप्लोरर

हाथरस केस को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बोला 'सफेद झूठ'

हाथरस केस को लेकर कांग्रेस ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने सफेद झूठ बोला है.

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हाथरस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 'सफेद झूठ' बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए मामले को साजिश का रूप देने की कोशिश कर रही है.

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने झूठ बोला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने सफेद झूठ बोला है. सरकार अपने हलफनामे में कह रही है कि परिवार की रजामंदी से लड़की के शव का दाह संस्कार हुआ है, जबकि सबको पता है कि वहां लड़की का परिवार मौजूद नहीं था.

सरकार ने दिए हैं कमजोर साक्ष्य सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इसके अलावा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर हाथरस मामले की आड़ में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश का आरोप लगाया है. अगर ऐसा है तो उसने बेहद कमजोर साक्ष्य दिए हैं. उसने अमेरिका के आंदोलन 'ब्लैक लाइव्स मैटर्स' की वेबसाइट की सामग्री को अपने साक्ष्य और हलफनामे में लगा रखा है. यहां तक कि उस वेबसाइट की सामग्री को ही पूरा का पूरा पेश कर दिया है.

हलफनामे पर उठाए सवाल श्रीनेत ने कहा कि हलफनामे के साथ लगे अनुलग्नकों में सरकार ने कुछ लोगों के ट्वीट और फेसबुक पोस्ट लगाए हैं. उनमें से किसी ट्विटर उपयोगकर्ता के फॉलोअर्स की संख्या 900 या 950 है, किसी की 2080 है. बताए गए ट्विटर हैंडल्स में से एक की अधिकतम फॉलोअर्स संख्या 14 हजार है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या 900 फॉलोअर्स वाला व्यक्ति जातीय हिंसा भड़का सकता है?

मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं. कानून-व्यवस्था का सारा दारोमदार मुख्यमंत्री पर है. सरकार इधर-उधर की बातें करने की बजाय सच सामने रखे. सरकार के दावे दरअसल मुद्दों से ध्यान बंटाने की कोशिश के सिवाय और कुछ नहीं हैं.

सरकार को न्याय की फिक्र नहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार हाथरस मामले में पीएफआई की संलिप्तता का दावा कर रही है. अगर पीएफआई ने कुछ गलत किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मुख्यमंत्री कहते हैं कि सरकार की छवि धूमिल की जा रही है. इसका मतलब ये है कि सरकार को सिर्फ अपनी छवि की ही चिंता है. लड़की और उसके परिवार को न्याय कैसे मिलेगा, उसकी कोई फिक्र नहीं है.

कांग्रेस पर आरोप लगाना भाजपा की पुरानी आदत हाथरस मामले की 'साजिश' में कांग्रेस की संलिप्तता के भाजपा के आरोप पर श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाना भाजपा की पुरानी आदत है. अगर वो पार्टी नेता राहुल गांधी का नाम नहीं लेंगे तो उनकी राजनीति नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि, ''कोई सरकार से पूछे कि किस लोकतंत्र में विपक्ष को कहीं पर जाने और प्रदर्शन करने से रोका गया है. एक पुरुष पुलिसकर्मी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ता है. सरकार विपक्ष पर लाठियां बरसा रही है, मीडिया को डरा-धमका रही है. हम आखिर किस सदी में जी रहे हैं?''

यह भी पढ़ें:

सिद्धार्थनाथ सिंह का आरोप- हाथरस के बहाने कांग्रेस ने रची योगी सरकार को अस्थिर करने की साजिश

हाथरस में कथित गैंगरेप मामले में शुरुआत से लेकर अबतक क्या-क्या हुआ, पढ़ें सिलसिलेवार सारे घटनाक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget