एक्सप्लोरर

दलित, पिछड़ा, ब्राह्मण… सपा चीफ पर कसा तंज, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भाजपा नेता की पोस्टर पॉलिटिक्स

UP Politics: भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी द्वारा लगवाए गए इस पोस्टर में अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए व्यंगात्मक लहजे में बधाई दी है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए व्यंगात्मक लहजे में बधाई दी है, जिसका पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है. अभी इस पर सपा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

दरअसल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी द्वारा लगवाए गए इस पोस्टर में अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पोस्टर में लिखा गया है कि ‘दलितों से लाभ लेने वाले, ब्राह्मणों के नाम पर वोट लेने वाले, पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझने वाले, गुंडे और बदमाशों की फौज के लीडर, माफियाओं का हर सुख-दुख में साथ देने वाले, उत्तर प्रदेश को आपराधिक प्रदेश में तब्दील करने वाले नेता श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं.’

सत्ता में वापसी न होने की प्रार्थना

यही नहीं पोस्टर में भगवान राम से प्रार्थना की गई है कि प्रदेश की रक्षा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपकी (अखिलेश की) कभी सत्ता वापसी ना कराएं. यह पोस्टर लखनऊ में भाजपा कार्यालय के आसपास लगाया गया है, जिसके बाद से सपा और भाजपा के बीच तनाव बढ़ गया है.

अखिलेश यादव आज मना रहे 52वां जन्मदिन, मायावती, केशव प्रसाद मौर्य सहित इन दिग्गजों ने किया विश

सपा कार्यकर्ता अपने नेता के जन्मदिन के उत्साह में

उधर अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर उनके समर्थकों ने रक्तदान शिविर आयोजित किया, पौधारोपण किया और जरूरतमंदों को मिठाई व वस्त्र बांटे. अखिलेश ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता पर जोर देने की अपील की.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश और देश के सभी बड़े नेताओं ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजीं हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, बसपा सुप्रीमो मायावती तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अखिलेश यादव को शुभकामनाएं भेजी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget