एक्सप्लोरर

UP: 11 महीने बाद कक्षा 6 से 8 तक के खुले स्कूल, सेफ्टी का रखा जा रहा है खास ध्यान

उत्तर प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुल गए हैं. स्कूलों में स्टूडेंट्स की सेफ्टी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. पहले दिन जब स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे खिले हुए नजर आए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है. करीब 11 महीने से खाली पड़ी बेंचों पर अब स्टूडेंट्स नजर आने लगे हैं. प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल फिर से खुल गए हैं. बुधवार को पहले दिन जब स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे खिले हुए नजर आए.

किए गए हैं सेफ्टी के इंतजाम स्कूलों में स्टूडेंट्स की सेफ्टी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. कई स्कूलों ने तो गेट पर ही सैनिटाइजेशन टनल लगाए हैं. इसके अलावा क्लास रूम में बेंच छोटी होने पर एक बेंच पर एक ही स्टूडेंट को बैठाया जा रहा है. लगभग 11 महीने बाद स्कूल आईं कक्षा 7 की स्टूडेंट नव्या और अंजली ने कहा कि इतने समय बाद दोस्तों और टीचर्स से मिलने को लेकर काफी एक्साइटमेंट रहा. कक्षा 6 में पढ़ने वाले बच्चे को लेने पहुंची कीर्ति मिश्र ने कहा कि जब स्कूल खुलने का पता चला तो काफी डर था. सोचा था अभी बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे. लेकिन, फिर स्कूल ने सभी पेरेंट्स को बुलाकर अपनी तैयारी दिखाई तो डर निकल गया और बच्चों को स्कूल भेजा है.

बनाया गया मेडिकल इमरजेंसी रूम अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके स्कूल में पहले दिन करीब 70 फीसदी उपस्थिति रही. अनिल अग्रवाल के अनुसार इसी तरह प्रदेश के जो स्कूल खुले हैं वहां 60 से 70 फीसदी के बीच उपस्थिति रही है. अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां स्टूडेंट्स के लिए गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है. बच्चों का टेम्परेचर लिया जा रहा है. इसके अलावा स्कूल में एक मेडिकल इमरजेंसी रूम भी बनाया गया है. मेडिकल इमरजेंसी रूम में बेड के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर और बेसिक मेडिसिन्स भी रखी गई हैं.

खुश नजर आए बच्चे शासन के आदेश पर बुधवार से कक्षा 6 से 8 तक के सभी सरकारी गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल खुल गए हैं. कुछ नियमों के साथ ही स्कूल को खोले गए हैं ताकि छात्र और छात्राएं पढ़ भी सकें और कोरोना प्रोटोकाल का पालन भी हो सके. कोरोना महामारी की वजह से लगभग 11 महीने बाद स्कूल खोलने का निर्णय यूपी सरकार ने लिया है. स्कूल खुलने से बच्चे काफी खुश हैं. बच्चों का कहना है कि पहले ऑनलाइन क्लास करते थे, अब स्कूल में लाइव क्लास करेंगे.

कोरोना प्रोटोकाल का होगा पालन स्कूल खुलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (BSA) का कहना है कि शासन के आदेश पर बुधवार से कक्षा 6 से 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल खोले जा रहे हैं. कक्षा 6 के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित है. वहीं, कक्षा 7 के लिए मंगलवार, शुक्रवार और कक्षा 8 के लिए बुधवार और शनिवार के दिन निर्धारित किए गए हैं. कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन करते हुए पढ़ाई कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Board 10th Exam 2021 Date Sheet: 24 अप्रैल से 10 मई तक चलेंगी परीक्षाएं, जानें- कौन सा होगा पहला पेपर

अखिलेश यादव के 'चंदाजीवी' बयान पर साधु संत नाराज, कहा- वो क्या 'बाबरजीवी' हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget