एक्सप्लोरर

Lucknow News: वीडियो बनाने के लिए गर्ल्स स्कूल के सामने करता था स्टंट, पुलिस ने किया अरेस्ट

लखनऊ में स्कूल के सामने वीडियो बनाना एक युवक के लिए भारी पड़ गया. उसे पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है.

UP News: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के विकासनगर में गर्ल्स स्कूल (Girls School) के सामने वीडियो बना रहे मोहम्मद हसनूर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. दरअसल, हसनूर अपने इंस्टाग्राम समेत तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों, खासकर गर्ल्स कॉलेज के आसपास ऐसे वीडियो बनाया करता था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हसनूर को गिरफ्तार कर लिया है.

चार दिन पुराने वीडियो पर हुई गिरफ्तारी

वायरल वीडियो 4 दिन पुराना है और विकासनगर मोड़ के पास स्थित एक स्कूल के सामने का बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि स्कूल के आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर हसनूर सड़क पर खड़ा हुआ दिख रहा है. जैसे ही स्कूल की छुट्टी होती है और लड़कियां बाहर निकलने लगती हैं तो वह कलाबाजियां खाने लगता है. बीच सड़क पर उसकी कला बाजियां देखकर छात्राएं घबरा जाती हैं और बचने की कोशिश करती हैं. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस का ध्यान गया है.

Presidential Election: अरुण राजभर बोले- अखिलेश यादव से मिलने के बाद राष्ट्रपति चुनाव पर फैसला करेगी सुभासपा

शांति भंग करने के आरोप में अरेस्ट

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हसनूर की पहचान कर उसे शांति भंग करने की धारा में गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया है. मोहम्मद हसनूर मूल रूप से आसाम के गोलपारा का रहने वाला है और यहां 7 साल से इंदिरानगर में झोपड़पट्टी में रहा है. पुलिस ने हसनूर की बाइक भी सीज कर दी है. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि वीडियो बनाना अपराध नहीं है लेकिन जब बीच सड़क पर वीडियो बनाने से शांति व्यवस्था भंग होती है और लोगों को समस्या होती है तो कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढ़ें -

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी की तैयारी, 16 जुलाई से लखनऊ में कैंप करेंगे विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget