एक्सप्लोरर

Lucknow Crime News: ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर नाबालिग बेटे ने मां को मारी गोली, 2 दिन तक कमरे में छुपा कर रखा शव

लखनऊ में पबजी खेलने से रोकने पर एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां की गोल मारकर हत्या कर दी. उसने दो दिनों तक कमरे में शव को छुपा कर रखा था.

UP News: ऑनलाइन गेम (Online Game) की लत किसी से क्या करवा सकती है इसका एक उदाहरण लखनऊ में देखने को मिला जहां एक नाबालिग लड़के (Minor Boy) ने कथित रूप से अपने मां की हत्या कर दी. मां का केवल कुसूर इतना था कि वह अपने 16 वर्षीय बेटे को PUBG खेलने से रोक रही थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. 

पुलिस ने बताया कि लड़के को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी और वह मां द्वारा खेलने से मना करने से नाराज था. पुलिस ने मंगलवार की रात मां का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नाबालिग लड़का पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस ने बताया लड़के ने शनिवार को अपनी मां को गोली मार दी थी और उसके शव को दो दिन तक कमरे में बंद रखा, दो दिन बाद उसने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में रह रहे पिता को घटना की जानकारी दी. उसके पिता सेना में जवान हैं.

शव की दुर्गंध रोकने के लिए रूम फ्रेशनर का किया इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त लड़के की नौ वर्षीय बहन भी घर पर थी. लड़के ने कथित तौर पर उसे धमकाया और शव से निकलने वाली दुर्गंध को छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया. घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त कासिम आबिदी ने बताया, 'घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी की है. लड़के के पिता वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात हैं और उसकी मां बेटे और बेटी के साथ लखनऊ में रहती थी.' अधिकारी ने कहा, '16 साल का बेटा ऑनलाइन गेम पबजी का आदी था. उसने हमें बताया कि उसकी मां उसे गेमिंग के लिए रोकती थी, इसलिए उसने उसे मार डाला. नाबालिग ने अपनी मां को गोली मारने के लिए अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया.'

Bulandshahr Robbery: सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली, नाराज व्यापारियों ने दी ये चेतावनी

बहन को धमकाया, पिता से गढ़ दी झूठी कहानी

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने शनिवार रात मां को गोली मार दी और छोटी बहन को दूसरे कमरे में रखा और उसे किसी को न बताने के लिए धमकाया. जिस कमरे में शव रखा था, उसमें ताला लगा दिया. अधिकारी ने कहा, 'मंगलवार शाम को जब शव से निकल रही गंध तेज हो गई तो उसने अपने पिता को घटना के बारे में बताया. पिता ने पड़ोसियों को बताया जिन्होंने पुलिस को सूचना दी.' उन्होंने कहा, 'लड़के ने शुरू में घटना के बारे में झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही सच्चाई का खुलासा कर दिया'

ये भी पढ़ें -

Banda जेल के डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, Mukhtar Ansari को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के आरोप में कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget