एक्सप्लोरर

लखनऊ: बिना अनुमति विदेशी नागरिकों को ठहराने का नया खेल, होटल मालिक और मैनेजर पर FIR

Lucknow News: छापेमारी के बाद गोमती नगर पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है.

UP News: लखनऊ में एक बार फिर विदेशी नागरिकों के गैरकानूनी ढंग से ठहरने का मामला सामने आया है. ताजा मामला गोमती नगर के एक प्रतिष्ठित होटल ‘Vienna Inn का है, जहां पांच ओमान के नागरिक बिना विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय (FRRO) में सूचना दिए रुके हुए थे. इंटेलिजेंस इनपुट के बाद लखनऊ पुलिस ने होटल पर छापेमारी की और गंभीर अनियमितताएं पकड़ में आईं.

जानकारी के अनुसार बीते 19 अप्रैल से पांच ओमानी नागरिक होटल Vienna Inn में ठहरे हुए थे. उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर इंटेलिजेंस टीम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि ये लोग सुबह होटल से निकलते और देर रात वापस लौटते थे, जिससे उनकी गतिविधियों पर संदेह और बढ़ गया था.

छापेमारी के बाद गोमती नगर पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में मिले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि इससे पहले चिनहट के शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां बिना अनुमति थाईलैंड की लड़कियों को फ्लैट में ठहराया गया था. उन लड़कियों के बारे में शक जताया गया था कि वे साइबर क्राइम, हनी ट्रैप और ड्रग्स तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकती थीं. उस वक्त भी फ्लैट मालिकों ने FRRO को किसी भी विदेशी नागरिक के ठहरने की सूचना नहीं दी थी.

लखनऊ पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क 

अब गोमती नगर में भी ऐसा ही मामला उजागर होने से लखनऊ पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस का कहना है कि अब ईस्ट ज़ोन में विशेष निगरानी रखी जा रही है और बिना एफआरआरओ रजिस्ट्रेशन के विदेशी नागरिकों को ठहराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण शहर में लगातार इस तरह के मामले सामने आना चिंता का विषय है. इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, खासकर तब जब लखनऊ कई बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन और निवेश सम्मेलन (Summit) का मेजबान बनता है.

पुलिस और प्रशासन की है नजर

पुलिस और प्रशासन अब ऐसे होटलों, गेस्ट हाउसों और रिहायशी परिसरों पर नजर रख रहे हैं, जहां विदेशी नागरिकों का आना-जाना हो रहा है. सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.यही वजह है की पुलिस लगातार सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे लोगो को भी चेक कर रही है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके की हर संदिग्ध पर पुलिस की नजर है.

'अगर किसी ने छेड़ा तो...', पहलगाम हमले पर CM योगी को पाकिस्तान को अल्टीमेटम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget