एक्सप्लोरर

गोरखपुरः बहन ने प्रेमी के भेजे सिंदूर से भरी मांग, पहना मंगलसूत्र, भाई ने फावड़े से काट डाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शख्स ने सगी बहन की फावड़े से काटकर हत्‍या कर दी. युवती का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से था, जिसे लेकर युवती का भाई काफी नाराज था. हत्‍या करने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गांव के एक युवक से किशोरी को प्‍यार करना महंगा पड़ गया. किशोरी ने प्रेमी के भेजे सिंदूर को मांग में भर लिया और मंगलसूत्र भी पहन लिया. जब भाई ने इसका विरोध किया, तो वो नहीं मानी. इससे नाराज भाई ने बहन पर फावड़े से गले और चेहरे पर प्रहार कर उसकी हत्‍या कर दी. हत्‍या करने के बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

खून से लथपथ मिला शव मामला गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के परमेश्‍वरपुर का है. गुरुवार देर शाम हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतका (16) का शव भूसा रखने वाले कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला. उसके चेहरे और गले पर फावड़े के तीन निशान मिले. आरोपी भाई एक कमरे के दरवाजे पर बैठा मिला. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो तीन भाइयों में सबसे बड़ा है.

पसंद नहीं करता था भाई एक बहन की शादी हो चुकी है. छोटी बहन की गांव के एक युवक से दोस्ती थी. दोनों अक्सर फोन पर बातें करते थे. भाई को ये पसंद नहीं था. युवक से बहन की दोस्ती की चर्चा के कारण भाई खुद को अपमानित महसूस कर रहा था. 20 दिनों से अपनी दुकान पर नहीं जा रहा था. गुरुवार को पिता बाहर गए थे. छोटा भाई और मां भी नहीं थे. मौका पाकर उसने बहन की हत्या कर दी.

मां है बेहाल चिलुआताल के प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर धारा 302 और 201 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद युवती की मां का बुरा हाल है. एक तरफ बेटी गई तो दूसरी तरफ बेटा उसकी हत्या में सजा भुगतेगा. उम्र भर अब पूरे परिवार का गम उन्हें सालता रहेगा. किशोरी इसी नवरात्र में मौसी के घर से वापस लौटी थी. किशोरी एक इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा में पढ़ाई कर रही थी.

यह भी पढ़ें:

कन्नौजः नाबालिग दिव्यांग बच्ची से रेप, झाड़ियों में फेंककर फरार हुआ आरोपी

अयोध्याः कुएं में गिरी महिला, उतरने से डर रही थी पुलिस, इतने में फायरमैन ने कर दिया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget