एक्सप्लोरर

लखनऊ के 1090 चौराहे का होगा कायाकल्प, 800 करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर

Lucknow News: एलडीए की पहली योजना में 1090 चौराहा क्षेत्र को नया रूप देने की तैयारी है. यहां लगभग 5.5 एकड़ भूमि पर करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से होटल, वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स और ऑफिस स्पेस बनेंगे.

UP News:  राजधानी लखनऊ की सूरत अब और निखरेगी. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) दो बड़ी विकास योजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 3300 करोड़ रुपये होगी. इन परियोजनाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर अगले तीन वर्षों में विकसित किया जाएगा.

एलडीए की पहली योजना में 1090 चौराहा क्षेत्र को नया रूप देने की तैयारी है. यहां लगभग 5.5 एकड़ भूमि पर करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से होटल, वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स और ऑफिस स्पेस बनाए जाएंगे. यह क्षेत्र लखनऊ का प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट है, जहां दिन-रात हजारों वाहन गुजरते हैं और आसपास बड़े सरकारी कार्यालय भी हैं. ऐसे में यहां एक मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स का निर्माण पर्यटन, कारोबार और रोजगार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है.

लग्जरी अपार्टमेंट्स बनेंगे

दूसरी परियोजना शहीद पथ के पास पुलिस मुख्यालय के पीछे लगभग 51 एकड़ भूमि पर ‘रिवर व्यू अपार्टमेंट’ के निर्माण की है. यह क्षेत्र गोमती नदी के किनारे है, जहां एलडीए हाई-राइज रेसिडेंशियल टावर्स और लग्जरी अपार्टमेंट्स बनाएगा. इस योजना से शहरवासियों को खूबसूरत, सुव्यवस्थित और आधुनिक आवास की सुविधा मिलेगी.

अंतरष्ट्रीय कंपनियां करेंगी निवेश

एलडीए अधिकारियों के अनुसार, दोनों परियोजनाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से निवेश प्रस्ताव मंगाए गए हैं और कार्य प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. साथ ही, योजना के तहत हरित क्षेत्र, सड़क, जल निकासी, बिजली, सुरक्षा और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल होंगी.

लखनऊ स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राजधानी लखनऊ को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें एलडीए की ये दोनों योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी. इससे एक ओर जहां राजधानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, वहीं दूसरी ओर हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना भी बनेगी.

ये योजनाएं पूरी हो चुकीं

ज्ञात हो कि लखनऊ में पिछले कुछ वर्षों में गोमती रिवर फ्रंट, अवध शिल्पग्राम, हुसैनगंज अंडरपास और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी कई परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गई हैं. अब एलडीए इन नई योजनाओं के जरिए शहर के विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी में है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget