एक्सप्लोरर

पूर्वी यूपी में नहीं दिखा प्रियंका गांधी का असर, एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिल रही हैं 'शून्य' सीटें

तमाम एग्जिट पोल में जिस तरह के आंकड़े सामने आए हैं उससे एक बात तो साफ है कि यूपी में प्रियंका गांधी का जादू नहीं चल पाया। न तो वो जनता से कनेक्ट कर पाईं और न ही जनता उनसे जुड़ पाई।

लखनऊ, एबीपी गंगा। 2019 का लोकसभा चुनाव कई मायनों में अहम रहा है। ये वो युद्ध था जिसमें कांग्रेस ने अपने ब्रह्मास्त्र का उपयोग किया। लेकिन अब एग्जिट पोल में जो आंकड़े सामने आए हैं उससे ये साफ हो गया कि या तो कांग्रेस ने गलत समय पर गलत फैसला लिया या फिर प्रियंका गांधी नाम का ब्रह्मास्त्र सियासी समर में वो असर नहीं दिखा पाया जितनी कांग्रेस पार्टी उम्मीद लगाए बैठी थी।

23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल होगा। कहीं पटाखे फूटेंगे, कहीं मिठाई बंट रही होगी तो कहीं सन्नाटा पसरा होगा। भले ही नतीजे कुछ भी हों लेकिन तमाम एग्जिट पोल में जिस तरह के आंकड़े सामने आए हैं उससे एक बात तो साफ है कि यूपी में प्रियंका गांधी का जादू नहीं चल पाया। न तो वो जनता से कनेक्ट कर पाईं और न ही जनता उनसे जुड़ पाई।

नतीजा सिफर ही रहा

2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई थी। आलाकमान ने उन्हें कांग्रेस महासचिव पद की जिम्मेदारी दी और सीधे पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दे दिया गया। माना गया कि सियासत में प्रियंका की एंट्री कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। प्रियंका ने यूपी में मेहनत की, जन सभाएं कीं, रोड शो किए...भीड़ भी नजर आई लेकिन वोट के मामले में नतीजा सिफर ही रहा।

कांग्रेस को एक भी सीट नहीं

एबीपी गंगा-नीलसन के सर्वे में  पूर्वांचल की 26 सीटों में से महागठबंधन को 18 सीटें मिल रही हैं, बीजेपी 8 सीटों पर सिमटती दिख रही है, लेकिन कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है। ये हालात तब हैं जब वाराणसी, मिर्जापुर और कुशीनगर में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया।

ठंडा पड़ गया कार्यकर्ताओं का जोश

लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसी खबरें भी आईं जब कहा गया कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबर के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच कौतुहल बना रहा, लेकिन चुनाव न लड़ने की खबर से कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा पड़ गया और आम जनता के बीच कांग्रेस की हवा भी ढीली पड़ गई। आंकड़े भी यही संकेत दे रहे हैं।

पूर्वांचल की सीटों का आंकड़ा

बीएसपी- 11 सीटें

एसपी- 07 सीटें

बीजेपी- 08 सीटें

कांग्रेस- 00

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget