एक्सप्लोरर

मिश्रिख लोकसभा सीट पर गठबंधन ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, कांग्रेस को है जीत का इंतजार

मिश्रिख लोकसभा सीट 1962 में वजूद में आई थी तब से लेकर अब तक अनुसूचित जाति के लिए यह सीट आरक्षित रही है। बीजेपी के लिहाज से मिश्रिख संसदीय क्षेत्र ज्यादा मुफीद नहीं रही है।

मिश्रिख, एबीपी गंगा। मिश्रिख लोकसभा सीट सीतापुर, हरदोई और कानपुर जिलों की विधानसभा सीटों को मिलाकर बनाई गई है। मिश्रिख लोकसभा सीट (सुरक्षित) पर इस बार 13 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि इस चुनावी समर में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार रावत और बहुजन समाज पार्टी की डॉक्टर नीलू सत्यार्थी के बीच है। कांग्रेस ने इस सीट से मंझरी राही को मैदान में उतारा है तो वहीं, 6 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

मिश्रिख लोकसभा सीट 1962 में वजूद में आई थी तब से लेकर अब तक अनुसूचित जाति के लिए यह सीट आरक्षित रही है। बीजेपी के लिहाज से मिश्रिख संसदीय क्षेत्र ज्यादा मुफीद नहीं रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के सहारे में बीजेपी की अंजू बाला यहां से चुनाव जीतने में सफल रही थीं। मिश्रिख लोकसभा सीट पर 2014 तक 14 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं जिनमें से 7 बार कांग्रेस, 3 बार बसपा और 2 बार बीजेपी ने जीत हासिल की है।

पहले चुनाव में जनसंघ को मिली जीत

1962 में यहां पर पहली बार हुए चुनाव में जनसंघ के गोकरण प्रसाद ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1967 में दूसरे ही चुनाव में कांग्रेस के संकटा प्रसाद ने जीत का परचम लहराया। इसके बाद 1971 में भी वह जीतने में सफल रहे। आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में भारतीय लोकदल से रामलाल राही ने जीत हासिल की, लेकिन बाद में कांग्रेस में वो शामिल हो गए और 1980 में भी जीतने में सफल रहे। इसके बाद कांग्रेस ने 1984 में संकटा प्रसाद को टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की।

1989 और 1991 में कांग्रेस से रामलाल राही जीते लेकिन 1996 में परागी लाल बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर उतरकर पहली बार कमल खिलाने में कामयाब रहे। इसके बाद से कांग्रेस आज तक इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। 1998 में बसपा के रामशंकर भार्गव और 1999 में सपा की सुशीला सरोज जीतकर लोकसभा पहुंचीं। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में अशोक रावत बसपा उम्मीदवार के तौर पर जीते, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के सहारे बीजेपी की अंजू बाला जीतने में कामयाब रहीं।

सामाजिक ताना-बाना

2011 की जनगणना के मुताबिक मिश्रिख लोकसभा सीट पर कुल जनसंख्या 25,66,927 है। इसमें 90.33 फीसदी ग्रामीण और 9.67 शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति की आबादी इस सीट पर 32.98 फीसदी हैं और अनुसूचित जनजाति की आबादी महज 0.01 फीसदी है।

विधानसभा सीट

मिश्रिख लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें बालामऊ, संडीला, बिल्हौर, मिसरिख और मल्लावां विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें मिसरिख सीट सीतापुर जिले से आती हैं तो बिल्हौर कानपुर और बाकी तीन सीटें हरदोई जिले में पड़ती हैं।

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में मिश्रिख संसदीय सीट पर 57.86 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अंजू बाला ने बसपा उम्मीदवार अशोक रावत को 87 हजार 363 वोटों से मात दी थी।

बीजेपी की अंजू बाला को 4,12,575 वोट मिले

बसपा के अशोक कुमार रावत को 3,25,212 वोट मिले

सपा के जय प्रकाश को 1,94,759 वोट मिले

कांग्रेस के ओम प्रकाश को 33,075 वोट मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget