एक्सप्लोरर

हमीरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और गठबंधन के बीच है कांटे की टक्कर, जानिए, इस सीट से जुड़ा सामाजिक ताना-बाना 

हमीरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र स‍िंह चंदेल पर फ‍िर से दांव खेला है ज‍िन्हें गठबंधन की तरफ से बीएसपी के द‍िलीप कुमार स‍िंह से चुनौती म‍िल रही है।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की हमीरपुर लोकसभा सीट चित्रकूट धाम बांदा मंडल का हिस्सा है। मौजूदा समय में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। राजनीतिक रूप से इस संसदीय सीट पर सपा, बसपा, कांग्रेस और बीजेपी चारों पार्टियां जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस बार उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

कौन है मैदान में

बीजेपी ने मौजूदा सांसद कुंवर पुष्पेंद्र स‍िंह चंदेल पर फ‍िर से दांव खेला है ज‍िन्हें गठबंधन की तरफ से बीएसपी के द‍िलीप कुमार स‍िंह से चुनौती म‍िल रही है। कांग्रेस ने प्रीतम स‍िंह लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है, इसके अलावा प्रगत‍िशील समाजवादी पार्टी (लोह‍िया), बहुजन मुक्त‍ि पार्टी, भारतीय शक्त‍ि चेतना पार्टी, राष्ट्रीय क्रांत‍ि पार्टी के साथ सात न‍िर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

हमीरपुर लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से 7 बार कांग्रेस को जीत मिली जबकि बीजेपी को 4 बार। बसपा यहां से 2 बार जीत का स्वाद चख चुकी है। इसके अलावा एक-एक बार सपा, जनता दल और लोकदल को जीत मिल चुकी है। आजादी के बाद पहली बार 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के मनुलाल द्विवेदी संसद पहुंचे थे। इसके बाद 1971 तक कांग्रेस लगातार पांच पार जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस की जीत का सिलसिला 1977 में लोकदल ने रोका।

हमीरपुर लोकसभा सीट पर 1991 में बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब रही थी, इसके बाद 1998 तक बीजेपी लगातार तीन चुनाव जीतने में कामयाब रही। 1999 में बसपा के अशोक चंदेल यहां से जीतकर संसद पहुंचे, लेकिन 2004 में सपा ने राजनारायण भदौरिया को उतारकर जीत दर्ज की। पांच साल बाद 2009 में हुए आम चुनाव में बसपा ने फिर वापसी की और विजय बहादुर सिंह जीतने में कामयाब रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मोदी लहर में जीत दर्ज की और यहां से कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल सासंद बने।

सामाजिक ताना-बाना

2011 की जनगणना के अनुसार हमीरपुर लोकसभा सीट पर 82.79 फीसदी ग्रामीण और 17.21 फीसदी शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति की आबादी इस सीट पर 22.63 फीसदी है। इसके अलावा राजपूत, मल्लाह और ब्राह्मण मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में हैं। यहां 8.26 फीसदी मुस्लिम मतदाता भी हैं।

विधानसभा सीट

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें हमीरपुर, राठ, महोबा, चरखारी और तिंदवारी विधानसभा सीटें शामिल हैं। राठ विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मौजूदा समय में पांचों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय सीट पर 56.11 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर बीजेपी के कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने सपा के बिशंभर प्रसाद निषाद को दो लाख 66 हजार 788 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी।

बीजेपी के कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल को 4,53,884 वोट मिले

सपा के बिशंभर प्रसाद निषाद को 1,87,096 वोट मिले

बसपा के राकेश कुमाक गोस्वामी को 1,76,356 वोट मिले

कांग्रेस की प्रतिमा लोधी को 78,229 वोट मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget