एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के PDA को मिलेगी चुनौती, ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद की भी मुसीबत!

UP Politics: लोकजनशक्ति पार्टी के यूपी के मैदान में कूदने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए को झटका लग सकता है. यही नहीं ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद की मुश्किलें बढ़ना भी तय है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है. यूपी की सियासत में अब चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी भी पूरी धमक के साथ एंट्री करने की तैयारी कर रही है. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में प्रभारी नियुक्त किए हैं जो यूपी में पार्टी के लिए जमीन को मजबूत करने पर काम करेंगे. 

चिराग पासवान ने लोजपा सांसद अरुण भारती को झारखंड और उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. उनके साथ ही सांसद शांभवी चौधरी को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. लोजपा की नजर अब उत्तर प्रदेश पर भी टिक गई है. चिराग पासवान पार्टी को बिहार को छोड़कर अन्य राज्यों में भी विस्तार देना चाहते हैं. अरुण भारती को यूपी का प्रभारी बनाए जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

लोजपा ने यूपी में बनाए प्रभारी
लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी. जिसमें लिखा, "पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग़ पासवान के निर्देशानुसार जमुई लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद श्री अरुण भारती को झारखंड एवं उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है. खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव श्री अरविंद सिंह जी को झारखंड का सह प्रभारी एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद शांभवी चौधरी को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

लोकजनशक्ति पार्टी के यूपी के मैदान में कूदने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए को झटका लग सकता है. क्योंकि अखिलेश के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) आते हैं और चिराग पासवान भी पिछड़ों, दलितों की राजनीति करते हैं. इसी तरह लोजपा ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और संजय निषाद की निषाद पार्टी के लिए खतरा बन सकते हैं. 

लोकजनशक्ति पार्टी के यूपी की सियासत में कदम रखने से पिछड़ों और दलितों की राजनीति करने वाले सभी दलों को नुकसान होगा. लोजपा अगर यूपी में अपनी सियासी फसल उगाने के लिए काम करती है तो इससे इन दलों को नुक़सान होना तय है. 

कोर्ट में पेशी पर आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, CCTV फुटेज आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget