एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: सीएम धामी ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को घेरा, मुस्लिम लीग का भी किया जिक्र

Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. यहां उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया.

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ सीट से उम्मीदवार बनाया है. आज यानी सोमवार को (29 अप्रैल) को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन के लिए लखनऊ पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ''कांग्रेस ने हमेशा धार्मिक आधार पर आरक्षण की पैरवी की है. कांग्रेस ने एससी, एसटी, OBC का आरक्षण एक वर्ग विशेष को देने का प्रयास किया है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि हमारी सरकार आएगी तो वो सब करेंगे जो मुस्लिम लीग कहती है, या मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड चाहता है." वहीं सीएम धामी ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर भी कांग्रेस को घेरा.

सीएम पुष्कर सिंह धामी का कांग्रेस पर वार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैम पित्रोदा के कहने पर चलती है. राजपूत समाज हमेशा से स्वाभिमानी समाज रहा है. पीएम मोदी वही कर रहे हैं जो राजपूत लोग सोचते थे. उन्हीं कामों को आगे बढ़ा रहे हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन के दौरान पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह का आज ऐतिहासिक नामांकन हुआ. उनके नामांकन के दौरान बहुत बड़ा जनसैलाब था. पूरे देश के अंदर एक लहर है और पीएम मोदी ऐतिहासिक मतों से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे."

लखनऊ में कब है चुनाव?

लखनऊ सीट से सपा ने रविदास मेहरोत्रा को प्रत्याशी बनाया है. रविदास मेहरोत्रा लखनऊ मध्य सीट से विधायक हैं. तो वहीं बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट से मोहम्मद सरवर मलिक को मैदान में उतारा है. उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है. लखनऊ सीट प्रदेश की हॉट सीटों में से एक है. इस सीट पर पांचवें चरण यानी 20 मई को वोट डाले जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: 'इंडिया गठबंधन की सरकार में अग्निवीर योजना होगी बंद', अखिलेश यादव का नौजवानों से वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget