एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे अखिलेश, कांग्रेस बोली- 'हमेशा से सपा ने कुछ सीटें...'

Lok Sabha Election: सपा के फैसले पर कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि साथ मिला तो अच्छी बात है नहीं मिला तो हम अपनी पूरी ताकत से लड़ेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्य की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. अब साफ जाहिर है कि सपा (SP) इस बार कांग्रेस (Congress) के लिए अमेठी और रायबरेली की सीटें भी छोड़ने के मूड में भी नहीं है. ऐसे में पहले से ही हाशिये पर खड़ी कांग्रेस की चुनौती बढ़नी तय है. 

सामने आ रही कांग्रेस की खलबली
अब इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं के बयान भी आने लगे हैं. कोई अखिलेश यादव पर पलटवार कर रहा है तो बीजेपी पर. लेकिन, आम लोग भी अखिलेश यादव से उम्मीद लगाए बैठे हैं. यूपी में विपक्षी एकता की बात भी सामने आ रही है. 

सपा नेता ने भी दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता आराधना मिश्र ने कहा कि चुनाव तो चुनौती है. जहां तक बात 2024 की है, विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने पहले भी प्रयास किया था. अभी भी हमारा प्रयास जारी है. उन्होंंने कहा कि और जो भी दल बीजेपी विचारधारा के खिलाफ हैं, वो हमारे साथ आकर खड़े हो गए हैं. अगर हमें बीजेपी या उसकी विचारधारा से लड़ना है तो सब को एक मंच पर आना पड़ेगा. यह समाजवादी पार्टी की अपनी सोच हो सकती है कि वह 80 सीटों पर लड़े या कितनी सीटों पर स्वतंत्र है.

एक मंच पर होना होगा खड़ा 
सपा का कहना है कि अगर संविधान को बचाना है तो सभी को एक मंच पर आकर खड़ा होना पड़ेगा, तभी इस की लड़ाई लड़ सकते हैं. जहां तक अमेठी और रायबरेली की बात है तो इसके लिए पहले हमारा आभार है कि हमेशा से सपा ने कुछ सीटें छोड़ी हैं. पार्लियामेंट में भी और असेंबली इलेक्शन में भी. हमें विश्वास है आगे भी अंडरस्टैंडिंग जरूर होगी. लेकिन, अगर ऐसा नहीं होता तो भी कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. हमें चुनाव लड़ना है. हम लड़ेंगे, हमारी नैतिक जिम्मेदारी इसलिए बड़ी है क्योंकि राष्ट्रीय दल अगर कोई है तो कांग्रेस पार्टी है.

आने वाले समय में भी करेंगे कंसीडर
आराधना मिश्र ने कहा कि उपचुनाव की बात करिए या इससे पहले के पार्लियामेंट इलेक्शन की. हमने भी सपा के लिए कई सीटें छोड़ दी थीं. यह हमेशा से दोनों तरफ प्रक्रिया रही है. मुझे लगता है कि अमेठी और रायबरेली के लिए हमेशा से मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने निर्णय लिया है. आने वाले समय में भी इसे कंसीडर किया जाएगा. अगर नहीं भी करेंगे तो अमेठी और रायबरेली गांधी परिवार के लिए घर है. वहां हम चुनाव नहीं लड़ते, वहां पर परिवार के एक्सेप्टेंस की बात है. वहां लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है. साथ मिलेगा तो अच्छी बात है नहीं मिलेगा तो भी हम अपनी पूरी ताकत से लड़ेंगे.

यह भी पढें: UP Politics: यूपी में अबतक फेल नहीं हुआ है BJP का ये फॉर्मूला, दांव चला तो 2024 में विपक्ष की बढ़ेगी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget