एक्सप्लोरर

चौथे चरण की वोटिंग को लेकर सीएम योगी, अखिलेश यादव और मायावती ने दिया खास संदेश, जानें- क्या कहा?

Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Voting: आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 13 सीटों के लिए वोटिंग चल रही है. जिसे लेकर तमाम बड़े नेताओं ने लोगों से वोटों की अपील की.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें एक कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुक़ाबला मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक से हैं. चौथे चरण में एक केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के आठ सांसदों की किस्मत दांव पर लगी है. सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं ने लोगों से वोट करने की अपील की है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ चौथे चरण के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा, 'सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत और विकास के लिए, देश की सुरक्षा व सम्मान के लिए, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना के लिए मतदान अवश्य करें. आपका एक-एक वोट निर्णायक है. याद रहे- पहले मतदान, फिर जलपान.'

[tw]https://twitter.com/myogiadityanath/status/1789800230679916578[/tw]

अखिलेश यादव ने की लोगों से अपील
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लोगों से संविधान सेनानी की तरह घर स निकल वोट डालने की अपील की. सपा अध्यक्ष ने कहा, 'संविधान को बचाने के लिए शक्ति जुटाइए, हर हाल में वोट डाल कर आइए. जिस तरह स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की परवाह न करके संघर्ष किया था, आज फिर वैसा ही समय आ गया है जब स्वतंत्रता और संविधान के लिए कुछ कर गुजरने की जरूरत है.'  

अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘संविधान सेनानी’ की तरह घर से निकलिए और अपने भविष्य के लिए वोट डालकर अपने वोट की ताक़त दिखाइए. जो रूकावट रास्ते में आए, उसको एकता की ताक़त से पार करके, वोट डालकर आइए. जय स्वतंत्रता, जय संविधान!'

बसपा सुप्रीमो माायवती ने क्या कहा?

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा वोट डालने की अपील की है. उन्होंने लिखा, 'देश में लोकसभा के लिए सात चरणों में हो रहे आमचुनाव के आज चौथे चरण की वोटिंग में अपने वोट के बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग ज़रूर करें अर्थात् ’पहले मतदान फिर जलपान’ का संकल्प लगातार जारी रखना है, तभी जनहित व जनकल्याणकारी अच्छी सरकार देश में संभव.'

उन्होंने आगे लिखा, 'आपका हर वोट जबरदस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन व पलायन की विवशता आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति का मार्ग बन सकता है तथा आपकी तरक्की के बन्द दरवाज़े सत्ता की मास्टर चाबी के माध्यम से खुल सकते हैं, जैसाकि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का आह्वान है.'

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, 'पहले मतदान, फिर जलपान. आज, लोकसभा आम चुनाव- 2024 के अंतर्गत चतुर्थ चरण के लिए मतदान हो रहे हैं. मैं उत्तर प्रदेश सहित देश की सभी लोकसभाओं के समस्त मतदाताओं से आवाहन व अनुरोध करता हूं कि आप देश के आर्थिक विकास, तकनीकी और विज्ञान, नारी के सम्मान, गौरव से भरी विरासत और प्रगति पथ पर बढ़ते हिंदुस्तान के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान अवश्य करें. वोट करें, कमल के फूल को चुने, सशक्त सरकार बनाने में सहभागी बने!'

कन्नौज में अधिकारी वोटिंग में पैदा कर रहे बाधा! BJP ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget