एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उत्तराखंड में की बड़ी तैयारी, जानें- क्या है पूरा प्लान?

Lok Sabha Elections: महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीजेपी संगठन का लक्ष्य स्पष्ट है कि मंडल स्तर के पदाधिकारियों से जमीनी फीड बैक लेकर उनकी और जनता की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण पर विचार करना है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) की ओर से लोकसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों का क्रम मंगलवार को टिहरी (Tehri) से शुरू होने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधा (Dharmendra Pradhan) की मौजूदगी में सांसदों और विधायकों की मंडल पदाधिकारियों के साथ होने वाले इस कार्यक्रम के अतिरिक्त पार्टी ने अन्य सम्मेलनों की रूपरेखा भी जारी की है. इसके बारे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने विस्तार से पूरी जानकारी दी.

महेंद्र भट्ट ने बताया कि देहरादून से शुरू होने वाली बैठक को लेकर हमारा उद्देश्य लोकसभा सहित दूसरे चुनावों को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी योजनाओं को तैयार करना है. उन्होंने कहा कि बैठक की शुरुआत में स्थानीय सांसद और विधायक साथ बैठेंगे और उसके बाद सुबह 10.30 से शाम 4.00 बजे तक संबंधित लोकसभा से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के साथ विस्तार से चर्चा होगी.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या है प्लान?

महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन का लक्ष्य स्पष्ट है कि मंडल स्तर के पदाधिकारियों से जमीनी फीड बैक लेकर उनकी और जनता की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण पर विचार करना है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा और दूसरे कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की योजना को अंतिम रूप देना है. इसके अतिरिक्त लोकसभा और स्थानीय निकाय के चुनाव में 51 फीसदी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संभावित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सम्मेलन में मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सम्मेलनों के प्रथम चरण में 12 सितंबर को देहरादून में होने वाला कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संयोजन में होगा. इसके बाद 13 सितंबर को नैनीताल लोकसभा का सम्मेलन हल्द्वानी में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के संयोजन में, 14 सितंबर को अल्मोड़ा लोकसभा का अल्मोड़ा में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के संयोजन में संपन्न होगा.

इन सम्मेलनों के दूसरे चरण में 26 सितंबर को हरिद्वार लोकसभा का हरिद्वार में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार और 28 सितंबर को पौड़ी लोकसभा का श्रीनगर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कपरवाण के संयोजन में आयोजित किया जाएगा. इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संबंधित लोकसभा सांसद, पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री सम्मिलित होंगे.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Maternity Leave: उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब दैनिक वेतन कर्मी महिलाओं को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget