एक्सप्लोरर

Amethi में गांधी परिवार के चुनाव नहीं लड़ने से मायूस कांग्रेस! जानें- केएल शर्मा पर क्या बोले कार्यकर्ता?

Lok Sabha Elections 2024: गांधी परिवार की जगह इस बार अमेठी से सोनिया और राहुल गांधी के करीबी केएल शर्मा को को टिकट दिया है. ऐसे में

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार गांधी परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन, कांग्रेस ने केएल शर्मा को टिकट दिया है. इस बार अमेठी से गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

गांधी परिवार की जगह इस बार अमेठी से सोनिया और राहुल गांधी के करीबी केएल शर्मा को को टिकट दिया है. ऐसे में क्या कांग्रेसी कार्यकर्ता मायूस हैं इस सवाल पर कांग्रेस कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि इससे उनमें कोई निराशा नहीं है. निश्चित रूप से यहां से कांग्रेस की जीत होगी. केएल शर्मा जी उसी परिवार (गांधी परिवार) के सदस्य की तरह हैं. 

केएल शर्मा को लेकर बोले कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस नेता ने कहा, उन्होंने (केएल शर्मा) 30-35 साल गांधी परिवार के लिए इसी अमेठी की धरती को दिया है. पैदल चलकर उन्होंने काम किया है. एक-एक बूथ, एक-एक जन, एक-एक कांग्रेस के साथी आज जो नेता बने हैं. सबके साथ शर्मा जी का पारिवारिक रिश्ता रहा है. सबने अच्छे से काम किया है. आने वाले समय में वो भी गांधी परिवार के सदस्य ही है. अमेठी के लोग उन्हें जानते हैं और निश्चित रूप से उन्हें यहाँ से भारी जीत हासिल होगी. 

उन्होंने कहा, गांधी परिवार के नहीं आने से कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है. हर बूथ का कार्यकर्ता केएल शर्मा जी को जानता है. और केएल शर्मा जी उनकों जानते हैं. हरेक कार्यकर्ता के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता है. सब लोग उनको मानते हैं. यहां का हर कांग्रेस कार्यकर्ता जन में लोग राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को देखते हैं. पूरा गांधी परिवार आ रहा है फिर हम नामांकन करने जाएंगे.  

बता दें, अमेठी लोकसभा सीट को लेकर लंबी चर्चा के बाद कांग्रेस पार्टी ने गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. आज दोपहर में वो अपना नामांकन पत्र भरेंगे. इस दौरान उनके साथ पूरा गांधी परिवार मौजूद रहेगा. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रायबरेली के बाद अमेठी भी पहुंचेंगे और केएल शर्मा के नामांकन में शामिल होंगे. 

'वो 52-53 साल की हो गईं लेकिन...' BJP प्रत्याशी दिनेश सिंह का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget