एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश को लेकर हुए तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी एक बार फिर बेहद मज़बूत दिख रही है जिस पर सपा सांसद राम गोपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

ABP CVoter Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को लेकर एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. यूपी ने इस बार भी बीजेपी पर बंपर वोटों की बारिश की है. एग्जिट पोल ने न सिर्फ देश में तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकर बनते हुए दिख रही है बल्कि यूपी में भी बीजेपी अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा सकती है. कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सीटों में इजाफा होते भी दिख रहा है, जिस पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने एग्जिट पोल को लेकर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है और कहा कि इन आंकड़ों से परेशान होने की जरुरत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि यूपी में इंडिया गठबंधन 60 सीटें जीत रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोटों की काउंटिंग के दिन की तैयारी करने का संदेश दिया. 

एग्जिट पोल पर बोले राम गोपाल यादव 
राम गोपाल यादव ने कहा, एग्जिट पोल्स से चिंतित होने की जरुरत नहीं है. ये केवल मतगणना प्रभावित करने का दुष्प्रयास है. जनता का एग्जिट पोल इंडिया गठबंधन को सत्ता में ला रहा है. इसमें यूपी के महान वोटरों का महत्वपूर्ण योगदान है. इंडिया गठबंधन यूपी में 60 सीटें जीत रहा है और बेधड़क होकर मतगणना की तैयारी कीजिए.

लोकसभा चुनाव को लेकर हुए ज्यादातर एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं. बीजेपी के खाते में 62 से 70 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी उत्साहित है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें तमाम सहयोगी दलों ने चुनाव को लेकर चर्चा की. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के गठबंधन को 295 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. 

बता दें कि एबीपी सीवोटर के सर्वे में भी यूपी में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 62-66 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि सपा और कांग्रेस के इंडिया अलायस को 15-17 सीटें मिलने के आसार हैं. बसपा का इस बार यूपी में खाता भी खुलते नहीं दिखाई दे रहा है.

Disclaimer: एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर  मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget