एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी में पहले फेज के चुनाव के लिए नामांकन खत्म, अब होगी जांच, 8 सीटों पर 155 ने भरा पर्चा

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में पहले चरण के चुनाव के लिए 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनाव आयोग की तरफ जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक 109 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ-साथ प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है. यूपी में लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होना है. पहले चरण के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भरना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 109 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण की आठ सीट के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. 

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 155 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. इससे पहले मंगलवार को 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जबकि 22 मार्च को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा.

इतने उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इसी प्रकार कैराना लोकसभा सीट से 17 प्रत्याशियों ने, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से 38 प्रत्याशियों ने, बिजनौर लोकसभा सीट से कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नवदीप रिणवा के मुताबिक, नगीना (SC) लोकसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशियों ने, मुरादाबाद लोकसभा सीट से 18 प्रत्याशियों ने,रामपुर लोकसभा सीट से 18 प्रत्याशियों ने और पीलीभीत लोकसभा सीट से उप्र सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद समेत 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी की गई थी और 27 मार्च नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी. नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जायेगी और 30 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. उत्तर प्रदेश की सभी निवार्चन क्षेत्रों में चार जून को मतगणना की जायेगी. नवदीप रिणवा ने आगे बताया कि प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 मतदाता तीसरे लिंग के हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र हैं.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed के साम्राज्य पर दोहरी मार, बेटे के खिलाफ एक और केस दर्ज, गुर्गा सुधांशु गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget