एक्सप्लोरर

UP Politics: NDA के साथ क्यों नहीं हो पा रहा सीटों का बंटवारा, जयंत चौधरी ने बताया- कहां फंस रहा पेंच?

Lok Sabha Election 2024 UP: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रालोद प्रमुख जयंत चौधरी मथुरा पहुँचे, जहां उन्होंने एनडीए गठबंधन को लेकर बात की.

Jayant Chuadhary News: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chuadhary) ने रविवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में उनकी पार्टी के शामिल होने के संबंध में अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए अभी सीटों के बंटवारे पर भी कुछ तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह घोषणा जल्द ही होगी और तभी सीटों का निर्णय हो पाएगा.

रालोद मुखिया रविवार को अपने सभी विधायकों के साथ चुनाव पूर्व तैयारियों के संबंध में मथुरा में स्थानीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे. मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से उनकी बात जरूर हुई है. लेकिन, अभी राजग में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.

सीट बंटवारे को लेकर बोले जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कहा कि औपचारिक निर्णय हो जाने के बाद ही उनके आरएलडी को मिलने वाली सीटों का निर्धारण होगा. तभी तय हो सकेगा कि मथुरा से कौन चुनाव लड़ेगा. इससे पहले, उन्होंने गणेसरा मार्ग स्थित कार्यालय पर सभी 10 विधायकों के साथ पार्टी की आगामी गतिविधियों एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर करीब आधे घंटे तक चर्चा की. उन्होंने कहा कि रालोद के सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे.

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब वह विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंचने के सवाल पर उन्होंने इतना ही कहा कि उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं.

इस दौरान जब उनसे किसान आंदोलन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उम्मीद है किसानों के आंदोलन का हल जल्दी निकलेगा. सरकार के स्तर पर किसानों से वार्ता चल रही है. कई मंत्रियों को किसानों से बातचीत करने के लिए भेजा गया है. यहां तक कि राज्य सरकारों से भी चर्चा की जा रही है. 

UP Politics: अखिलेश यादव के साथ पहली बार मंच पर दिखे अजय राय, जमकर हुई थी जुबानी जंग, सपा प्रमुख ने बताया था चिरकुट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget