एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मोदी की गारंटी के साथ दो लाख गांवों की परिक्रमा, किसानों को साधने के लिए BJP का खास प्लान

BJP Gram Parikrama Campaign: बीजेपी किसान मोर्चा का कहना है कि मोदी सरकार ने किसानों के हक में कई बड़े फैसले लिए हैं. किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा भी की गई है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की गारंटी के जरिए बीजेपी ने किसानों को साधने की तैयारी की है. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव की परिक्रमा करेंगे. ’ग्राम परिक्रमा अभियान’ की शुरुआत 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल से होगी. बीजेपी ने कार्यक्रम के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी शामिल होंगे. ’ग्राम परिक्रमा अभियान’ की जिम्मेदारी बीजेपी किसान मोर्चा को दी गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से किसानों को बुलाया जाएगा. मेरठ से भी करीब 100 बसों में सवार होकर किसान शुक्रताल पहुंचेंगे.

मोदी की गारंटी के जरिए किसानों को साधने की तैयारी

बीजेपी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेन्द्र भराला और कोषाध्यक्ष अजय भराला ने ग्राम परिक्रमा अभियान कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के हक में कई बड़े फैसले लिए हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रमुख रूप से है. उन्होंने बताया कि देश की तरक्की का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर गुजरता है. ये बात चौधरी चरण सिंह ने कही थी. किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार ने घोषणा की है.

’ग्राम परिक्रमा अभियान’ का मुजफ्फरनगर से शुभारंभ

अब बीजेपी किसानों से भावनात्मक तार जोड़ेगी. ग्राम परिक्रिमा अभियान के जरिए बताया जाएगा किसानों की सबसे बड़ी हितेषी बीजेपी है. किसानों के मसीहा को भारत रत्न भी बीजेपी ने दिया. डबल इंजन की सरकार हमेशा गांव और किसानों पर फोकस रखती है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी पूरे देश में संदेश देना चाहती है कि गांव और किसान पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता दो लाख गांवों की परिक्रमा करेंगे. ग्राम परिक्रिमा अभियान के जरिए किसानों से फीडबैक भी लिया जाएगा. कार्यकर्ताओं को 50 हजार से ज्यादा किसानों के कार्यक्रम में लाने का लक्ष्य दिया गया है. पश्चिमी यूपी की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर को बड़ी सौगात देने की घोषणा कर सकते हैं. बीजेपी किसान मोर्चा ने पंफलेट तैयार करा लिए हैं. पंफलेट को बीजेपी नेता देश के दो लाख गांवों में किसानों से मुलाकाकर बांटेगे. 

Bareilly News: बरेली में तौकीर रजा के बुलाने पर जुटे लोग, मारपीट-पथराव के बाद गाड़ियों को तोड़ा और लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
बस्ती में मां-बीवी के झगड़े से तंग आया युवक, एक साल तक रहा 'मुर्दा', केरल से जिंदा बरामद
Gonda News: गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
गोंडा सदर तहसील में अभिलेख मुआयना करते वक्त बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत
Ayush Malik Case: शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला
'दलित-पिछड़ों की नौकरियां छीनी जा रहीं', महोबा में सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget