एक्सप्लोरर

'जबतक जीत का प्रमाण नहीं, तबतक विश्राम नहीं', अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं को संदेश

Lok Sabha Elections 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने साफ कहा कि जब तक जीत का प्रमाण न मिले तब तक विश्राम नहीं.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण के लिए 14 सीटों पर मतदान हो रहा है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्ट्रांग रूम का वीडियो शेयर करते हुए गड़बड़ी की आशंका जताते हुए अपने कार्यकर्ताओं का साफ संदेश दिया है कि जब तक जीत का प्रमाण पत्र न मिल जाए तब तक आराम नहीं करना है. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमीरपुर में स्ट्रांग रूम के दो वीडियो शेयर किए हैं. जिसमें जहां बार-बार स्ट्रांग रूम की बिजली कटने का आरोप लगाते हुए चिंता जताई और चुनाव आयोग से तत्काल इसकी ज़ात की मांग की. अखिलेश यादव ने इस दौरान अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो स्ट्रांग रूम पर नजर बनाकर रखे और कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल इसकी सूचना दें. 

अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया उसमें स्ट्रांग रूम अंधेरे में डूबा दिख रहा है और सीसीटीवी भी काम करते नहीं दिख रहे हैं. सपा अध्यक्ष ने इसे शेयर करते हुए कहा, 'हमीरपुर में जहां चुनाव के बाद ईवीएम रखे हैं वहाँ के स्ट्रांग रूम में पाँचवी बार बिजली कटी है. चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन इसका तुरंत संज्ञान ले.' 

अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं को संदेश
उन्होंने आगे लिखा, 'सभी सपा प्रत्याशियों और जुझारू कार्यकर्ताओं से यही अपील है कि इसी तरह पूरे प्रदेश में, ईवीएम के स्ट्रांग रूम पर निगाह रखें और गड़बड़ी की किसी भी आशंका की सूचना हमें दें. हमीरपुर के सपा के समर्पित सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को सचेत-सतर्क रहने के लिए बधाई! आप की सजगता ही जीत का आधार बनेगी.' 

सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि 'याद रखिए कि जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं!' आपको बता दें कि आज यूपी में छठे चरण के लिए 14 सीटों सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संतकबीनगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोटिंग हो रही हैं. पिछली बार इन सीटों पर बीजेपी का खराब प्रदर्शन रहा है. इन 14 सीटों में से बीजेपी को 9 सीटों पर जीत हासिल हुए थी, जबकि चार सीटों पर बसपा और एक आज़मगढ़ सीट पर सपा को जीत मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget