एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: रामपुर के दंगल में उतरा ये नेता, चंद्रशेखर आजाद ने भी भरा पर्चा

UP Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को बताया कि नगीना लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर ने नामांकन दाखिल किया है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा. यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को बताया कि अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न दलों के चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे. उन्होंने बताया कि इन आठ सीट में आने वाली नगीना (सुरक्षित) लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार ने नामांकन दाखिल किया.

इन्होंने किया नामांकन
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए ‘सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)’ के हर किशोर सिंह और रामपुर लोकसभा सीट के लिए राष्ट्रीय समाज दल (आर) से संजय कुमार भारती ने नामांकन दाखिल किया. इस प्रकार अब तक विभिन्न दलों के कुल चार प्रत्याशियों द्वारा प्रथम चरण में नामांकन किया गया है.

दलित नेता चन्द्रशेखर आजाद ने 2014 में भीम आर्मी की स्थापना की थी. इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ''इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का आजाद समाज पार्टी (चंद्रशेखर की) के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं है.''

UP Assembly By Election 2024: यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, देखें लिस्ट

सपा के साथ नहीं जा रहे- चंद्रशेखर
जनवरी 2022 में, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले, आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा था कि वह उनके (सपा) के साथ नहीं जा रहे हैं. तब उन्होंने कहा था,‘‘ अब, भले ही वे हमें 100 सीट की पेशकश करें, हम उनके साथ समझौता नहीं करेंगे क्योंकि यह आत्म-सम्मान का मामला है .’’

रिणवा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार राज्य में प्रथम चरण की आठ लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी और 30 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा.

इन सीटों पर पहले चरण में चुनाव
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की आठ संसदीय सीट- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी की गई थी. उत्तर प्रदेश की सभी निवार्चन क्षेत्रों के लिए मतगणना चार जून को की जायेगी और छह जून से पूर्व निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मिलकर चुनाव लड़ा था. इस बार बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है जबकि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और दोनों दल विपक्षी गठबंधन 'इंडिया’ का हिस्सा हैं. रालोद ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हाथ मिलाया है.

रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 तीसरे लिंग के हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget