एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सपा की बड़ी रणनीति, यूपी की हर विधानसभा में होगा 'PDA पखवाड़ा' का आयोजन

UP Lok Sabha Chunav 2024: सपा प्रवक्ता ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर संविधान में उल्लिखित सामाजिक न्याय की अवधारणा को ताकत देने के लिए पीडीए वर्गों और पीड़ित लोगों की बैठकें की जाएगी.

UP Lok Sabha Election 2024: पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्गों के बलबूते अगले लोकसभा चुनाव में कामयाबी हासिल करने की जुगत लगा रही समाजवादी पार्टी (सपा) इस रणनीति को आगे बढ़ाते हुए आगामी 26 जनवरी से उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 'पीडीए पखवाड़ा' का आयोजन करेगी. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने रविवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा आगामी 26 जनवरी से उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए पखवाड़ा का आयोजन करेगी.

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार संगठन के पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक बुलाकर तिथिवार, सेक्टरवार कार्यक्रम तैयार किये जायेंगे तथा इस दौरान तय किया जाएगा कि किस-किस तारीख को किस स्थान पर 'पीडीए जनपंचायत' होगी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर अपने बयानों में भाजपानीत ‘एनडीए’ (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को आगामी लोकसभा चुनाव में पीडीए के बलबूते हराने की बात कहते हैं. सपा के पीडीए पखवाड़ा के आयोजन का निर्णय उसी एजेंडा को आगे बढ़ाने का प्रयास कहा जा सकता है.

चौधरी ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर संविधान में उल्लिखित सामाजिक न्याय की अवधारणा को ताकत देने के लिए पीडीए वर्गों और पीड़ित लोगों की बैठकें की जाएगी. उनका कहना था कि इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिये जिला संगठन के दो-दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्र में पीडीए जन पंचायत कराकर लोकसभा चुनाव के लिये मतदाताओं को सपा के पक्ष में मतदान करने के लिये जागरूक करें.

उन्होंने बताया कि जिस सेक्टर में कार्यक्रम होंगे उसकी सूची जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यालय को भेजी जायेगी. चौधरी ने कहा कि सपा का लक्ष्य है कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के साथ किये जा शोषण, उत्पीड़न तथा सामाजिक अन्याय के विरूद्ध पीडीए जन पंचायत के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को मजबूती से लागू कराया जाए.

Ram Mandir Opening: चप्पे-चप्पे पर नजर...10 हजार CCTV कैमरे, अयोध्या में सिविल ड्रेस में भी हैं पुलिसकर्मी तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget