एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बीएसपी 2007 के फॉर्मूले पर लड़ेगी चुनाव', विश्वनाथ पाल ने BSP की रणनीति पर दी प्रतिक्रिया

Sambhal News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि अगर ठीक तरह से पहले ही पिछड़ों का आरक्षण लागू कर देते तो किसी को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ती और ना बीजेपी को इतना लंबा नाटक करना पड़ता.

UP News: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल (Vishwanath Pal) ने बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सारे दल बसपा की नकल करते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा की तैयारियां पूरी है और बीएसपी 2007 के फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी उसका किसी से गठबंधन नहीं होगा. दरअसल, विश्वनाथ पाल संभल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में एक दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे थे. 

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिंह ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर बसपा की रणनीति पर कहा कि बसपा की बहुत मजबूत तैयारी है. निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट देने की तैयारी में है. ऐसे में क्या बीजेपी की मुस्लिमों में घुसने की तैयारी है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या यह कोई नई चीज है मुस्लिम क्या इस देश में नहीं रहता है, क्या उसका हक अधिकार नहीं है. अगर बीजेपी कर रही है तो यह कोई नई बात नहीं है.

बीजेपी पर जमकर साधा निशाना 
हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी निकाय चुनाव को लेकर स्थापना दिवस मना रही है, इस सवाल पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी क्या कर रही है यह उनसे पूछिए बहुजन समाज पार्टी गांव चलो अभियान के तहत बूथ स्तर पर, सेक्टर स्तर पर बैठक कर रही है जिनकी तैयारी नहीं थी, वह किसी ना किसी बहाने बाहर चले गए थे. उन्होंने कहा कि अगर ठीक तरह से पहले ही पिछड़ों का आरक्षण लागू कर देते तो किसी को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ती और ना कोर्ट का निर्णय आता और ना बीजेपी को इतना लंबा नाटक करना पड़ता.

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सब बीजेपी की सोची समझी साजिश थी. पिछड़ों के साथ बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, उनकी जो कमेटी बनी थी उसमें बीजेपी ने बहुत बड़ी बेईमानी की है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि हमारी बहुत जबरदस्त तैयारी है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर साफ कहा है कि किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा, इस पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि आज हमारा गठबंधन हो गया है मुस्लिम समाज का पिछड़ों का, एससी एसटी समाज का, ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य समाज का ,तमाम जनमानस का गठबंधन एक भाईचारा बहुजन समाज पार्टी के साथ बन गया है. दूसरे दलों के पास कुछ बचेगा ही नहीं तो फिर हमें गठबंधन करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर कहा कि राहुल गांधी हो या भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस हो और यह लोग क्या करते हैं जब अपने ऊपर होता है तो लोकतंत्र की हत्या होती है यही कांग्रेस के लोगों ने बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों को तोड़कर राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या की थी. तब उन्हें दिखाई नहीं पड़ा और दो दो बार इन्होंने ऐसा किया है, लेकिन आज इनकी जो सदस्यता समाप्त हुई है यह नहीं होना चाहिए था, किसी के साथ नहीं होना चाहिए लेकिन यह दोनों पार्टियां जनता के हित के जो काम है उसको जनता का दिमाग उधर ना जाए इसके लिए इस तरह के काम कर रहे है.

यह भी पढ़ें:-

UP Nagar Nikay Chunav 2023: लखनऊ, अलीगढ़, कानपुर समेत जानिए नगर निगम की सीट किसके लिए आरक्षित, पढ़ें पूरी लिस्ट 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget