एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए त्रिवेंद्र रावत और अजय टम्टा ने नामांकन किया दाखिल, BJP कार्यकर्ता रहे मौजूद

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी प्रत्याशी और सांसद अजय टम्टा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और डीडीहाट से विधायक विशन सिंह चुफाल की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया.

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और मौजूदा सांसद अजय टम्टा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए क्रमश: हरिद्वार और अल्मोड़ा निर्वाचन क्षेत्रों से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. रावत ने हरिद्वार से मौजूदा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पार्टी विधायकों और सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में अपना नामांकन डिजिटल तौर पर दाखिल किया.

उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘यह मेरे राजनीतिक जीवन में एक नयी यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है. डोईवाला से विधायक बनने से लेकर आज तीर्थनगरी से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने तक, यह मेरे लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है.’’ उन्होंने कहा, 'मैं हरिद्वार निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि वे हर सुख-दुख में मुझे हमेशा अपने साथ खड़ा पाएंगे. विकास की लहर रुकने वाली नहीं है.'

वहीं अजय टम्टा ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और डीडीहाट से विधायक विशन सिंह चुफाल की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में एक सभा को संबोधित किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की. धामी ने कहा, ''वह (टम्टा) अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए लगातार काम करते रहे हैं.''

टम्टा ने 2014 और 2019 में लगातार दो बार अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की. इस बार उनका मुकाबला एक बार फिर अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से होगा, जिन्हें उन्होंने पिछले दो लोकसभा चुनावों में हराया था. कांग्रेस ने अभी हरिद्वार से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा.

UP News: अखिलेश यादव के बागी विधायक अभय सिंह को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget