एक्सप्लोरर

Lok Adalat: एटा में 9 सितंबर को लगने जा रही है लोक अदालत, जानें किन वादों का होगा निपटारा?

Etah News: लोक अदालत में वाद निस्तारित करवाने का सबसे बड़ा लाभ वादकारी को ये होता है कि त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल जाता है. आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में होगा.

Etah Lok Adalat: एटा में 9 सितंबर दिन शनिवार को लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर में लगेगी. आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में होगा. जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कुमार ने पक्षकारों से लोक अदालत का फायदा उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वादकारी अधिक से अधिक संख्या में आयें, अपना पक्ष रखें हम सुलह समझौते का पूरा प्रयास करेंगे और कोशिश करेंगे कि मामलों का पूरी तरह निस्तारण हो जाये.

लोक अदालत से उठाएं लाभ

अनुपम कुमार ने बताया कि पिछली लोक अदालत से कोशिश हो रही है कि ज्यादा मामलों का निपटारा हो. पारिवारिक वाद, न्यायिक वाद, मोटर दुर्घटना, दीवानी, प्रशासन और तहसील, नगर निगम के वादों का निस्तारण लोक अदालत से कराने का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है. उच्चतम न्यायलय के आदेशानुसार पूरे भारत में तहसील से लेकर किसी भी न्यायालय या विभागीय मामलों को सुलह समझौते से निस्तारित करवा सकते हैं. लोक अदालत में वाद निस्तारित करवाने का सबसे बड़ा लाभ वादकारी को ये होता है कि त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल जाता है और एक बार लोक अदालत के दिए फैसले की किसी भी अदालत में अपील भी नहीं होती है.

इन वादों का होता है निपटारा

उन्होंने कहा कि वादकारी को मालूम होना चाहिए कि कब, कहां लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है और किस न्यायालय में उसका वाद लंबित है. ऐसा व्यक्ति आ सकता है और दोनों पक्षों के सहमत होने पर वादों का निस्तारण किया जाता है. लोक अदालत में सुलह योग्य फौजदारी वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक पारिवारिक वाद, स्टाम्प वाद, पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, मोटर दुर्घटना, उपभोक्ता फोरम, भूमि अधिग्रहण, बाट- माप, ऋण वसूली, बैंक रिकवरी, किरायेदारी, चेक बाउंस, बिजली चोरी, जलकर, गृहकर, मनोरंजन कर, विकास प्राधिकरण के चालान, पुलिस अधिनियम के अंतर्गत शमनीय वाद, रेलवे दावा और अन्य वाद शामिल किए जाते हैं. 

UP Politics: 'केंद्रीय मंत्री के घर पर कब चलेगा बुलडोजर?' कौशल किशोर के बेटे पर FIR दर्ज होने के बाद अजय राय का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget