एक्सप्लोरर

Top Ten News मुंबई में बांद्रा की घटना के बाद सरकार हुई सतर्क.....पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये देश में लॉक डाउन का दूसरा चरण 3 मई तक बढ़ाया गया है। इस बीच मुंबई के बांद्रा में प्रवासी मजदूरों की भीड़ से महाराष्ट्र सरकार की चिंता बढ़ गयी है..पढ़िये 15 अप्रैल की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

1- लॉक डाउन के बीच मुंबई के बांद्रा स्टेशन के पास मंगलवार शाम इकट्ठा हुई हजारों की भीड़ को प्रशासन ने हटा दिया है। वे लोग घर वापस भेजे जाने की मांग कर रहे थे। लोग कह रहे हैं कि हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए गांव वापस भेजा जाए। अब इसको लेकर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार को घेरा है। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी से बातचीत में सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का मुद्दा उठाया था। बांद्रा स्टेशन पर वर्तमान स्थिति, मजदूरों को हटा दिया गया। सूरत में हाल में कुछ मजदूरों ने दंगा किया था। केंद्र सरकार उन्हें घर पहुंचाने को लेकर फैसला नहीं ले पाई। आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। प्रवासी मजदूर खाना और शेल्टर नहीं चाहते हैं, वे घर जाना चाहते हैं।

2- कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संक्रमण पर रोक लगाने में लॉकमडाउन के प्रभावी नतीजे मिले हैं। प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा। और आज इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह नये क्षेत्रों में न फैले। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हालात खराब होने की आशंका नहीं होगी, वहां 20 अप्रैल के बाद कुछ राहत दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 3- केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक आज- पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक शाम 5 बजे वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये होगी।

4- जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक आज होगी। इस वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से होने वाली बैठक में कोविड-19 संकट के बाद अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास इस बैठक में शामिल होंगे। इस वर्चुअल बैठक से 15 दिन पहले यानी 31 मार्च को भी वित्त मंत्रियों और गवर्नरों की बैठक हुई थी। आज की बैठक शुक्रवार को हुई जी-20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की असाधारण बैठक के बाद हो रही है। एक अधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल की बैठक 31 मार्च से आगे की बैठक है। इसमें कार्यसमूह अपने सुझाव देंगे। जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक ऐसे समय हो रही है जबकि रेटिंग एजेंसियों और अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से दुनिया की अर्थव्यवस्था मंदी में जा सकती है।

5- देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10,815 हो गई है। इनमें 9,272 एक्टिव पेशेंट है। अब तक मरने वालों की संख्या 353 हो गई है। जबकि 1189 मरीज ठीक हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिये पूरे देश में 602 अस्पताल चिन्हित किये हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये बताया कि सभी जरूरी सुविधाओं से लैस इन अस्पतालों में कोरोना के मरीजों को पृथक रखने के लिये 1,06,719 बिस्तर और गंभीर मरीजों को सघन चिकित्सा केन्द्र (आईसीयू) में रखने के लिये 12,024 आईसीयू बिस्तरों का इंतजाम है। अग्रवाल ने वैश्विक स्तर पर इस महामारी के प्रकोप को देखते हुये, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के हवाले से भारत में स्थिति को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण के कुल 76,498 मामले सामने आये और 5702 संक्रमित मरीजों की मौत हुयी।

6- कोरोना संकट के बीच आईपीएल-13 को लेकर बीसीसीआई की ओर से आज संभावित अपडेट आएगा। मंगलवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने एबीपी न्यूज से कहा है कि, हम कल तक(बुधवार) सीजन 13 को लेकर पूरी जानकारी दे देंगे। जानकारी के मुताबिक आईपीएल को कैंसल नहीं किया जाएगा। सभी घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों व वेन्यू की उपलब्धता पर स्पष्टता आने तक टूर्नामेंट स्थगित रहेगा। इसलिए, बीसीसीआई तब तक इंतजार करेगी जब तक कि दुनिया भर में स्थिति में सुधार न हो जाए। इसके साथ ही 30 दिन के विंडो के लिए होपफुल है जिसमें टूर्नामेंट कराया जा सके।

7- लखनऊ- यूपी में कोरोना के 660 मामले जिनमे 375 तबलीगी जमात या उनके संपर्क के लोग, यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 102 नए केस जिनमे करीब 70 तबलीगी जमात से जुड़े

8- यूपी में कोरोना के 660 मामले जिनमे 375 तब्लीगी जमात या उनके संपर्क के लोग, यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 102 नए केस जिनमे करीब 70 तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं, 660 में से 50 को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, साथ ही यूपी में कोरोना से अब तक 8 की मौत का मामला सामने आया है। अब तक 15,914 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमे 120 की रिपोर्ट आना बाकी है, जिलों की बात करें तो कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 143 मामले आगरा में हैं, उसके बाद नोएडा में 84, मेरठ में 61 कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में 44, सहारनपुर में 53, गाज़ियाबाद में 27 कोरोना पॉजिटिव, शामली में 22, मुरादाबाद व फिरोज़ाबाद में 19-19 कोरोना पॉजिटिव,बागपत व बस्ती में 14-14, सीतापुर में 13, बुलंदशहर में 11, कानपुर में 10 कोरोना पॉजिटिव, वाराणसी, हापुड़, बिजनौर व अमरोहा में 9-9 कोरोना पॉजिटिव, बरेली, आज़मगढ़, प्रतापगढ़, महाराजगंज, रामपुर, संभल में 6-6 कोरोना पॉजिटिव, गाजीपुर, औरैय्या व मुज़फ्फरनगर में 5-5 कोरोना पॉजिटिव, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, हाथरस, माथुर में 4-4 कोरोना पॉजिटिव, बाँदा व कासगंज में 3-3, पीलीभीत, हरदोई, मिर्जापुर, रायबरेली, कौशाम्बी, बदायूं में 2-2 कोरोना पॉजिटिव, और शाहजहाँपुर, बाराबंकी, प्रयागराज, भदोही, इटावा में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस मिलें है।

9- लॉक डाउन में यूपी की अदालतों के बंद होने की वजह से आर्थिक रूप से कमज़ोर वकीलों और मुशियों को सहायता मुहैया कराए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट अहम सुनवाई करेगा। सुनवाई में यूपी सरकार के साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ यूपी को अपना जवाब दाखिल करना है। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में यूपी सरकार और बार एसोसिएशनों से पूछा कि वकीलों और मुंशियों की सहायता के लिए उसके पास क्या योजना है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सुओ मोटो लेते हुए खुद ही सुनवाई करने का फैसला किया था।

10- यूपी के अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को संयुक्त रूप से यहां लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि प्रदेश के 44 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग की संख्या में इजाफा करते हुए सोमवार को 2634 सैंपलों की टेस्टिंग की है, वर्तमान में संदिग्ध व सर्विलांस के आधार पर 9274 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटीन में रखा गया है, लॉक डाउन के दौरान कार्रवाई पर बोलते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 17585 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में फेक न्यूज, वाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और टिक टॉक से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget