एक्सप्लोरर

Coronavirus in India देश के लिये राहत की खबर...सामने आया लॉक डाउन का सुखद परिणाम...325 जिले संक्रमण मुक्त

कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिये सरकार ने देश में लॉक डाउन घोषित किया है। इसका दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू हो गया है। इसके उत्साह से भर देने वाले नतीजे सामने आने लगे हैं

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,759 हो गई है। इनमें 10,824 एक्टिव मरीज हैं। जबकि 420 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं 1514 लोग अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये किये जा रहे उपायों के अब सार्थक परिणाम दिखने लगे हैं और इसी का नतीजा है कि देश में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ी है। साथ ही देश के 325 जिले संक्रमण से मुक्त हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस कांफ्रेन्स में बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन के अब परिणाम मिलने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित हुये 17 राज्यों के 27 जिलों में पिछले 14 दिन से संक्रमण के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुयी है। इसी प्रकार पुडुचेरी के माहे जिले में पिछले 28 दिनों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह संक्रमण की श्रंखला के टूटने का स्पष्ट प्रमाण है। अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण प्रभावित जिन जिलों में दो सप्ताह से एक भी मरीज नहीं मिला है, उनमें बिहार का पटना, पश्चिम बंगाल में नादिया, राजस्थान में प्रतापगढ़, गुजरात में पोरबंदर, गोवा में दक्षिणी गोवा, उत्तर प्रदेश में पीलीभीत, जम्मू कश्मीर में राजौरी, उत्तराखंड में पौढ़ी गढ़वाल, छत्तीसगढ़ में राजनंदगांव, कर्नाटक में बेल्लारी, केरल में वायनाड, हरियाणा में पानीपत और मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिला शामिल है। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक करने की घोषणा के बाद बुधवार को गृह मंत्रालय ने संक्रमण की अधिकता वाले 170 हॉटस्पॉट जिले और 207 संभावित हॉटस्पॉट जिलों को चिन्हित कर इनमें सघन संक्रमण रोधी अभियान चलाने के राज्य सरकारों को निर्देश दिये हैं।

अग्रवाल ने कहा कि 20 अप्रैल तक संक्रमण मुक्त 325 जिलों सहित देश के अन्य सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के उपायों का सख्ती से पालन और आंकलन किया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि देश में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ रही है, यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर पिछले कुछ दिनों में 11.4 प्रतिशत से बढ़कर 12.02 प्रतिशत हो हो गयी है। इसके परिणाम स्वरूप अब तक 1498 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इनमें बुधवार से अब तक स्वस्थ होने वाले 184 मरीज भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12,380 और मरने वालों की संख्या 414 हो गयी है। इनमें पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आये संक्रमण के 941 और मरीजों की मौत के 37 मामले भी शामिल हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना वायरस के त्वरित परीक्षण (रेपिड टेस्टिंग) की दो किस्म की पांच लाख किट की आपूर्ति हो गयी है। देश में अब तक 2,90,401 कोविड-19 परीक्षण किये जा चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटों में हुई 30,043 जांच शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत को चीन की दो कंपनियों से त्वरित एंटीबॉडी जांच किट समेत पांच लाख जांच किट की आपूर्ति हो गयी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ये किट त्वरित परीक्षण के लिये इस्तेमाल नहीं की जायेंगी बल्कि संक्रमण प्रभावित इलाकों में संक्रमण की निगरानी के लिये इनका इस्तेमाल होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget