एक्सप्लोरर

Lockdown: नोएडा में फंसा था पति, गर्भवती महिला ने बरेली पुलिस से लगाई मदद की गुहार और फिर जो हुआ, उसकी हर तरफ हो रही है तारीफ

लॉकडाउन के दौरान बरेली निवासी एक महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। उसका पति नोएडा में फंसा हुआ था। इस महिला ने वीडियो जारी कर पुलिस से मदद मांगी। बरेली के एसएसपी शैलेश पांडेय ने और नोएडा के एसीपी रणविजय ने महिला की मदद की, महिला ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया और उसका पति भी उसके साथ है।

बरेली, एबीपी गंगा। लॉकडाउन (Lockdown In India) के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला को लेबर पेन हुआ। इस दौरान बरेली पुलिस ने समाज और पुलिस प्रशासन के बीच एक मिसाल पेश करने का काम किया है। जहां एक तरफ बदायूं में पुलिस की बदसलूकी की वजह से सोशल मीडिया पर उसकी आलोचना हो रही है, तो वहीं इस मुश्किल वक्त में बरेली पुलिस एक परिवार के लिए फरिश्ता बनाकर मदद के लिए आगे आई।

Lockdown: नोएडा में फंसा था पति, गर्भवती महिला ने बरेली पुलिस से लगाई मदद की गुहार और फिर जो हुआ, उसकी हर तरफ हो रही है तारीफ

गर्भवती ने पुलिस से मांगी मदद

दरअसल, लॉकडाउन की वजह से सड़कें सूनी पड़ी हैं, कोई वाहन भी नहीं चल रहा है। इसी दौरान बरेली की इस गर्भवती महिला को अचानक लेबर पेन होने लगता है। उसकी पति भी घर पर नहीं था। वो लॉकडाउन की वजह से नोएडा में फंसा हुआ है। दर्द ज्यादा होने पर महिला ने बरेली पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद एसएसपी ने गर्भवती तमन्ना अली खान से बात की और अस्पताल भिजवाने में मदद की। गुरुवार को महिला ने बेटे को जन्म दिया।

मैं पुलिस का एहसान कभी नहीं भुलूंगीं: तमन्ना अली खान

बरेली के इज्जतनगर में बिहार कला की रहने वाली तमन्ना अली खान कहती हैं कि मैं अपने जीवन में पुलिस प्रशासन का एहसान कभी भूल नहीं पाऊंगी। एक दिन पहले मैं जितना दुखी और परेशान थी। आज मैं उतनी ही खुश हूं। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मैं जीवन में कभी इतना खुश नहीं हुई। बरेली और नोएडा पुलिस की मदद से मेरे शौहर पास में हैं और मेरी गोद में एक दिन का बेटा है।

लॉकडाउन की वजह से नोएडा में फंसे थे तमन्ना के पति

परतापुर चौधरी की रहने वाली तमन्ना अली खान का निकाह बिहार कला के रहने वाले अनीस खान के साथ हुआ था। तमन्ना गर्भवती थी। उनके शौहर अनीश खान काम के सिलसिले में नोएडा गए थे। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन हो गया। इसकी वजह से अनीस खान नोएडा में फंस गए। उनकी पत्नी तमन्ना अली खान घर में परेशान हो रहीं थीं। बुधवार को उनकी डिलीवरी की डेट थी, उनको डिलीवरी पेन हो रहा था, परेशान और घबराई हुई तमन्ना ने बरेली पुलिस से वीडियो जारी कर मदद मांगी। जिसके बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने महिला की मदद की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया और नोएडा के एसीपी रणविजय सिंह से संपर्क कर उसके पति को बरेली बुलवाया गया।

bareilly-police-pregent-help1

एसएसपी ने ऐसे की मदद

एसएसपी ने तमन्ना अली खान से उनके मोबाइल फोन पर बात की। उनके शौहर अनीस का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पति जल्द ही नोएडा से बरेली पहुंचेंगे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दुखी और परेशान गर्भवती महिला का दर्द समझा। उन्होंने हालात को जानने और समझने के बाद महिला के पति से मोबाइल पर बात की। महिला के पति ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-5 में हैं। इसके बाद एसएसपी ने नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह से बात की। नोएडा पुलिस ने मित्र और कम्युनिटी पुलिसिंग का नायाब उदाहरण पेश किया। खाकी का फर्ज निभाते हुए एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने अनीस खान को फोन किया। अनीस ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर -5 में है। इसके बाद पुलिस की टीमें वहां पहुंच गईं। एडिशनल डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से एक इनोवा कार हायर कराई। उसके लिए कर्फ्यू पास जारी कराया। इसके बाद अनीस समेत वहां फंसे सात लोगों को पुलिस ने बरेली भिजवाया। बुधवार रात 2:30 बजे अनीस बरेली पहुंचे। पास होने की वजह से रास्ते में किसी ने उन्हें नहीं रोका। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद 3:15 बजे तमन्ना अली खान ने बेटे को जन्म दिया। बेटे और शौहर दोनों का चेहरा देखने के बाद उनके चेहरे की खुशी बढ़ गई।

bareilly-police-pregent-help

तमन्ना बोलीं- आप खाकी में भगवान हो

तमन्ना बोलीं, सच में आप लोग खाकी में भगवान हो। तमन्ना अली खान ने एसएसपी बरेली शैलेश कुमार पांडेय, नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि आज उन्हें दूसरी जिंदगी इन्हीं लोगों की वजह से मिली है। आप खाकी में भगवान हो।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus in India Live Updates: देशभर में कोरोना के मामलों में इजाफा, अबतक 13 की मौत 

Lockdown का सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर, हल्द्वानी और रुद्रपुर से पैदल चलकर दर्जनों मजदूर पहुंचे बरेली 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget