एक्सप्लोरर

'तुम्हारे स्कूल और घर पर बम है, रिमोट मेरे पास है...' पुलवामा की तरह बरेली के इस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

पुलवामा की तरह बरेली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बरेली, एबीपी गंगा। 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की पहले बरसी गुजरी है। इस बीच एक और पुलवामा जैसा हमला करने की धमकी मिली है। ये धमकी बरेली के एक स्कूल को बम से उड़ान की है। जिसमें पुलवामा हमले जैसी घटना की बात कही गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन दहशत में है। तो वहीं पुलिस ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख जांच शुरू कर दी है।

bareilly-school-pulwama1

स्कूल के प्रबंधक के घर के बाहर मिला पत्र

स्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पत्र के जरिये स्कूल प्रबंधक के घर और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल, कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा स्थित मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार को रविवार रात उनके घर के दरवाजे पर एक पत्र मिला था।

पत्र में क्या लिखा था

जिस पर लिखा था कि ध्यान से सुनो तुम्हारे स्कूल और घर पर बम है। जिसका रिमोट मेरे पास है। कल सुबह 7 से 8 बजे के बीच तुझसे एक पार्टी मिलेगी और उसके बाद पुलवामा हमले जैसा धमाका होगा। ज्यादा होशियार बनने की कोशिश मत करना, वरना अंजाम बुरा होगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से स्कूल के प्रबंधक दहशत में है।

पुलिस ने छानबीन शुरू की

स्कूल के प्रबंधक ने घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आला अधिकारियो ने मौके पर जाकर चैकिंग की और स्कूल व प्रबंधक के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है कि हमने स्कूल और प्रबंधक के घर के चैकिंग की थी, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बहरहाल, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पत्र देखकर ऐसा लगता है कि कही ये किसी छात्र की शरारत तो नहीं।

यह भी पढ़ें:

पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी ने पूछे तीन सवाल..भाजपा बोली शर्म करो पुलवामा हमले की बरसी: महाराजगंज के पंकज त्रिपाठी हुये थे शहीद..परिवार को मलाल..वादे सिर्फ वादे रह गये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget