एक्सप्लोरर

गोरखपुर लखनऊ हाईवे के बीच तेनुआ टोल प्लाजा पर गिरी जोरदार बिजली, लाखों रुपए के उपकरण हुए खराब

गोरखपुर लखनऊ हाईवे पर बने तेनुआ टोल प्लाजा पर मंगलवार रात जोरदार बिजली गिरी, हालांकि लाइटनिंग अरेस्टर लगे होने के कारण किसी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

गोरखपुर लखनऊ हाईवे के बाघागाढ़ा सहजनवां के बीच तेनुआ टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात 12 बजकर 32 मिनट 7 सेकेंड पर जोरदार बिजली गिरी. हालांकि 'लाइटनिंग अरेस्टर' तड़ित निरोधक लगा होने की वजह से टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों की जान बच गई. इस बीच टोल प्लाजा पर गाड़ियों की रसीद काटने समेत लाखों रुपए के अन्य उपकरण खराब हो गए और टोल प्लाजा का काम बाधित हो गया है.

टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेज चमक के साथ गिरने वाली बिजली की भयावहता को आसानी से समझा जा सकता है. हालांकि लाइटनिंग अरेस्टर लगे होने की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और आकाशीय बिजली जमीन में समा गई. गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले हाईवे एनएच 28 पर सहजनवां के ठीक पहले बाघागाढ़ा के पास तेनुआ टोल प्लाजा है. मंगलवार की देर शाम से ही तेज बारिश शुरू हुई.

21 जुलाई रात 12 बजकर 32 मिनट पर जोरदार गरज के साथ बिजली कड़की. इस बीच तेनुआ टोल प्लाजा पर कुछ लोग खड़े थे. हालांकि लाइटनिंग अरेस्टर लगे होने की वजह से वहां 8 से 9 की संख्या में मौजूद लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा. लेकिन टोल प्लाजा में लगे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए जिस वजह से टोल प्लाजा का काम बाधित हो गया.

घटना जिस वक्त हुई उस समय किसी कोई अंदाजा नहीं था कि बिजली टोल प्लाजा के ऊपर ही गिर जाएगी. लेकिन ऊंची इमारतों टावर और जगहों पर लाइटनिंग अरेस्टर कितना उपयोगी साबित होता है, यह इस घटना से आसानी से समझा जा सकता है.

तेनुआ टोल प्लाजा के प्रबंधक आईके सिंह ने बताया कि बुधवार 21 जुलाई की देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर टोल प्लाजा पर आकाशीय बिजली गिरी. इसमें टोल प्लाजा पर लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए. यह उपकरण लाखों रुपए कीमत के हैं. लाइटनिंग अरेस्टर लगे होने की वजह से किसी भी कर्मचारी और वहां मौजूद लोगों के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ेंः
बीजेपी की महिला विधायक ने परशुराम मंदिर बनवाने का किया एलान, दान की 5 करोड़ की जमीन

पेगासस स्पाइवेयर: ममता बनर्जी का आरोप कहा- प्रशांत किशोर के साथ हमारी मुलाकातों की जासूसी कर रही थी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget