एक्सप्लोरर

नोएडा में लिफ्ट का ब्रेक फेल, चौथी मंजिल से सीधे 25वें मंजिल पहुंची, छत को तोड़ा

Noida News In Hindi: नोएडा में पारस टिएरा सोसायटी के टावर-5 की है. इसके बाद सोसायटी के लोगों में काफी ज्यादा रोष है.

 नोएडा की एक हाई राइज सोसायटी में रविवार देर रात एक लिफ्ट नियंत्रण से बाहर हो गई और वह सीधे 25वीं मंजिल पर जाकर छत तोड़ने के बाद ही रुकी. हाससे में तीन लोग घायल हो गये. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटे नहीं आई हैं.

घटना नोएडा में पारस टिएरा सोसायटी के टावर-5 की है. इसके बाद सोसायटी के लोगों में काफी ज्यादा रोष है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला. इसी सोसायटी में पहले भी एक बुजुर्ग महिला की लिफ्ट में मौत हो चुकी है. लोगों का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई गई.

सोसायटी के निवासियों के मुताबिक, लिफ्ट चौथी मंजिल पर खराब हो गई थी और लोग बाहर निकलने लगे थे. इसी बीच लिफ्ट अनियंत्रित होकर तेजी से ऊपर उठने लगी. आखिरकार लिफ्ट ने सबसे ऊपरी मंजिल की छत को तोड़ दिया. इस दुर्घटना के समय लिफ्ट में तीन लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही सोसायटी के अन्य निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए. उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से लिफ्ट की देखरेख ठीक से नहीं की जा रही थी.

उन्होंने इस लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है. सोसायटी के सचिव ने कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे.

घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ है. सभी लोग सुरक्षित हैं और मौके पर शांति बनी हुई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि इसी पारस सोसाइटी में 3 अगस्त 2023 को लिफ्ट का तार टूटने से लिफ्ट सीधे 24वें फ्लोर से तीन फ्लोर नीचे जाकर रुक गई थी और काफी देर तक उसमें एक 72 साल की बुजुर्ग महिला फंसी रहीं. पैनिक अटैक के कारण वह बेहोश हो गईं. काफी देर बाद जब उन्हें लिफ्ट से बाहर निकल गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इस घटना के बाद भी काफी ज्यादा रोष लोगों में देखने को मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget