एक्सप्लोरर

आईएएस अधिकारी उमेश सिंह पर पत्नी की हत्या का मामला दर्ज, शुरू है लेटर वॉर

राजीव सिंह और उमेश प्रताप सिंह के बीच अब लेटर वॉर चल रहा है। राजीव सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को तक आधा दर्जन पत्र लिखे हैं, तो वहीं उमेश प्रताप सिंह ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

लखनऊ, संतोष कुमार शर्मा। कहते हैं आदमी गैरों से नहीं अपनों से हारता है। 7 दिन पहले राजधानी लखनऊ में सूडा डायरेक्टर उमेश प्रताप सिंह की पत्नी की गोली लगने से हुई मौत ऐसे ही तार-तार रिश्तों की कहानी का नतीजा है। कैसे परिवार की रंजिश को एक मौका मिलते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है अनीता सिंह की मौत के बाद उनके पति और चचेरे भाई के बीच शुरू हुई कानूनी जंग इसी का नतीजा है। अनीता सिंह की मौत में उनके चचेरे भाई हत्या की आशंका जताकर सीबीआई जांच की मांग तक कर डाली है।

1 सितंबर को लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के विकल्प खंड में रहने वाले सूडा डायरेक्टर और आईएस उमेश प्रताप सिंह की पत्नी अनीता सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। घर में मौजूद बेटे और पति उमेश प्रताप सिंह ने इस मौत को आत्महत्या बताया। लेकिन इस मामले में मोड़ तब आया जब अनीता सिंह के चचेरे भाई और हाईकोर्ट के वकील राजीव सिंह ने चिनहट थाने में आईएस उमेश प्रताप सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। चचेरे बहनोई उमेश प्रताप सिंह पर राजीव ने आरोप लगाया कि उनके कई महिलाओं से संबंध रहे और वह अनीता को प्रताड़ित करते थे।

आईएएस अधिकारी उमेश सिंह पर पत्नी की हत्या का मामला दर्ज, शुरू है लेटर वॉर

बस यहीं से बड़े बड़े घरों में रहने वाले रसूखदार, ओहदेदार परिवारों के बीच टूटे रिश्तो की कहानी सड़क पर आ गई। उमेश प्रताप सिंह पर एफआईआर दर्ज होते ही उमेश प्रताप सिंह ने राजीव सिंह को भू-माफिया बता दिया। बतौर आईएएस की कई पोस्टिंग के दौरान राजीव सिंह के द्वारा गलत काम कराने की कोशिश का आरोप लगाया गया। उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस चचेरी बहन की हत्या का राजीव सिंह आरोप लगा रहे हैं उस बहन से कभी राखी नहीं बंधवाई, कभी वह घर नहीं आए और आज मौत के बाद सबसे करीबी हितैषी बनकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं।

राजीव सिंह और उमेश प्रताप सिंह के बीच अब लेटर वॉर चल रहा है। राजीव सिंह ने हत्याकांड का आरोप लगाकर भारत सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को तक आधा दर्जन पत्र लिखे हैं, तो वहीं उमेश प्रताप सिंह ने राजीव सिंह को भू-माफिया और ब्लैकमेलर बताकर उत्तर प्रदेश शासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उमेश प्रताप सिंह ने राजीव सिंह को भू-माफिया बताया तो अब राजीव सिंह, उमेश प्रताप सिंह से जमीन हड़पने की एफआईआर की कॉपी मांग रहे हैं और उमेश प्रताप सिंह को भ्रष्ट अफसर बता रहे हैं।

आईएएस अधिकारी उमेश सिंह पर पत्नी की हत्या का मामला दर्ज, शुरू है लेटर वॉर

शुक्रवार से शुरू हुआ यह लेटर वॉर का सिलसिला अभी भी जारी है। इस लेटर वॉर में अब तक राजीव सिंह की तरफ से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री तक पत्र लिखे जा चुके हैं। चिनहट थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर राजीव सिंह पर सवाल खड़े करते हुए उमेश प्रताप सिंह की तरफ से उत्तर प्रदेश शासन से लेकर एसएसपी लखनऊ तक चार पत्र लिखे जा चुके है। यानी तार तार हो चुके रिश्तो के बीच अब लेटरवॉर चल रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस इस लेटरवॉर का सबब बने अनीता सिंह हत्याकांड से पर्दा हटाने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट और क्राइम सीन रिक्रिएशन के नतीजों का इंतजार कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget