एक्सप्लोरर

UP Lekhpal Exam 2022: बरेली में परीक्षार्थी की जगह एग्जाम दे रहा 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार, पूछताछ कर रही एसटीएफ की टीम

यूपी एसटीएफ ने लेखपाल परीक्षा के दौरान बरेली से एक युवक को गिरफ्तार किया है. बिहार का रहने वाला राजीव कुमार दूसरे अभ्यर्थी की जगह पेपर दे रहा था.

UP News: बरेली (Bareilly) में लेखपाल भर्ती परीक्षा (Lekhpal Recruitment Exam) के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब परीक्षा सेंटर पर एसटीएफ (STF) ने छापा मारा. एसटीएफ ने लेखपाल भर्ती परीक्षा से सॉल्वर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिस मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था लेकिन वक्त रहते एसटीएफ ने उसे धर दबोचा. एसटीएफ अब उससे पूछताछ कर रही है की इसके गैंग में कुछ और लोग शामिल तो नहीं है. 

बिहार का रहने वाला है राजीव

एसटीएफ की गिरफ्त में खड़ा ये बिहार निवासी सॉल्वर राजीव कुमार है. बिहार के नालंदा निवासी सॉल्वर राजीव रामपुर के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था. एसटीएफ को सूत्रों के जरिए जानकारी मिली कि बरेली के जीजीआईसी कॉलेज में कोई सॉल्वर परीक्षा दे रहा है जिसके बाद एसटीएफ ने छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा. एसटीएफ अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. एसटीएफ की टीम ने जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकर सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र चेक किए तो पता चला जीजीआईसी के कमरा नंबर 4 में एक अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र फोटो के प्रवेश पत्र से मिलान नहीं हुआ. कड़ी पूछताछ में फर्जी अभ्यर्थी ने बताया कि वह रामपुर के रहने वाले अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए बिहार नालंदा से आया था. 

Bijnor Road Accident: बिजनौर में बस और वैन की टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया दु:ख

पकड़ा गए सॉल्वर ने अपना नाम राजीव कुमार बताया है जो कि बिहार के नालंदा जिले में वार्ड नंबर 7 में रहता है. यह रामपुर के अभ्यर्थी रिंकू के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था. फिलहाल एसटीएफ की टीम कई अन्य सेंटर पर भी लगातार छापेमारी कर रही है. एसडीएम डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस तरह से परीक्षा में सेंध लगाने वाले लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

UP Lekhpal Exam 2022: 'सरकार नहीं चाहती लोगों को नौकरी मिले', पेपर लीक पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget