एक्सप्लोरर

लाखों का पैकेज छोड़ कर रहे नींबू की टेक्निकल बागवानी, लेमन मैन के नाम से मशहूर हुए आनंद

आनंद मिश्रा लेमन मैन के नाम से विख्यात हैं वो नींबू की बागवानी का काम बखूबी कर रहे हैं. नींबू की बागवानी से आनंद मिश्रा लाखों रुपए कमा रहे हैं साथ ही दूरदराज से आ रहे किसानों को भी टेक्निकल खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

रायबरेली: मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है. ये लाइनें आनंद मिश्रा उर्फ लेमन मैन पर सटीक बैठती हैं. आनंद लाखों का पैकेज छोड़ गांव आकर नींबू की बागवानी कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहे हैं. खुद तो बागवानी में जुटे ही हैं साथ में देश के कोने-कोने से आ रहे किसानों को भी प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं. रायबरेली मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर एक गांव कचनावा में आनंद मिश्रा ने एक ऐसी अलख जगाई कि दूरदराज से किसान पूछते-पूछते बाग तक पहुंच जाते हैं.

किसानों को भी देते हैं टिप्स विकासखंड के कचनावा गांव के रहने वाले आनंद मिश्रा लेमन मैन के नाम से विख्यात हैं वो नींबू की बागवानी का काम बखूबी कर रहे हैं. नींबू की बागवानी से आनंद मिश्रा लाखों रुपए कमा रहे हैं साथ ही दूरदराज से आ रहे किसानों को भी टेक्निकल खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. इतना ही नहीं आनंद मिश्रा खुद नए पौधों को तैयार करने के लिए बाग में गूटी लगाने का काम करते नजर आते हैं. मजदूरों के साथ आनंद मिश्रा भी पेड़ पौधों की देखरेख और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं. लेकिन, इसके साथ ही जो बाहर से किसान बागवानी देखने या समझने आते हैं उनको भी लेमन मैन टिप्स देते हैं.

बागवानी से लाखों रुपये की कर रहे कमाई नींबू के फलों से तो कमाई लेमन मैन कर ही रहे हैं साथ ही गूटी के जरिए नए पौधों को तैयार करके नींबू के पौधों को बेचने का भी काम आनंद मिश्रा कर रहे हैं. इस तरह एक ही फसल से दो तरह के लाभ का मजा आनंद ले रहे हैं. लेमनमैन नींबू की दो प्रजातियों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. कागदी की पहली वैरायटी जो बीज वाली होती है और दूसरी प्रजाति बिना बीज वाली है. इस प्रकार नींबू के बाग में दो तरह के नींबू पैदा हो रहे हैं एक बीज वाला तो दूसरा बिना बीज वाला.

लाखों का पैकेज छोड़ कर रहे नींबू की टेक्निकल बागवानी, लेमन मैन के नाम से मशहूर हुए आनंद

अमरूद की बागवानी कर रहे हैं शुरू नींबू की बागवानी के साथ-साथ आनंद अमरूद की भी बागवानी शुरू कर रहे हैं. अमरूद के पेड़ों के लिए उनका दावा है कि एक साल के बाद अमरूद फल देना शुरू कर देंगे, बस उनको उगाने और उनकी देखरेख की तकनीक अच्छी होनी चाहिए. आनंद मिश्रा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत बनाने में भी अपना योगदान बखूबी दे रहे हैं. दर्जनों मंचों से उनको सम्मान भी मिल चुके हैं.

एक ही फसल से ले रहे कई लाभ आनंद मिश्रा उर्फ लेमन मैन आम के आम गुठलियों के दाम वाली कहावत भी चरितार्थ कर रहे हैं. नींबू की बागवानी से लाखों रुपए के आमदनी के साथ-साथ आनंद नींबू के पेड़ों की डालों में गूटी बनाकर दूसरा पौधा भी तैयार कर रहे हैं. जिसको भी 70 से 80 रुपए प्रति पौधा विक्रय कर धन अर्जित करने का काम कर रहे हैं. जिन डालों की छटाई कर अलग करना चाहिए उन्हीं डालों को नए पौधे का रूप देकर आनंद दूसरे किसानों को बागवानी करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं.

लाखों का पैकेज छोड़ कर रहे नींबू की टेक्निकल बागवानी, लेमन मैन के नाम से मशहूर हुए आनंद

क्या कहते हैं लेमन मैन आनंद मिश्रा का कहना है की नींबू की बागवानी करके लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं. वो कहते हें कि ''मैं खुद बागवानी में जुटा रहता हूं इनकी देखरेख करता हूं और दूरदराज से आ रहे किसान भाइयों को टिप्स देता हूं जिससे कि टेक्निकल खेती करके वो भी आत्मनिर्भर बन सकें और लाखों रुपए का धन उपार्जन भी कर सकें.''

यह भी पढ़ें:

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए निकाले गए लाखों रुपए, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

योगी राज में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई जारी, तीन साल में नपे 775 अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget