एक्सप्लोरर

एलडीए में घोटाला सामने आने के बाद VC पीएन सिंह बोले, सबकुछ नियम के तहत किया गया

एलडीए में घोटाला सामने आने के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC पीएन सिंह ने कहा कि गड़बड़ी नही हुई है, नियमों का पालन किया गया है।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। एलडीए में जिन गड़बड़ियों को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी उन सभी का जवाब एलडीए ने तैयार कर लिया है। एलडीए वीसी पीएन सिंह ने एबीपी गंगा से खास बातचीत में बताया कि उनके यहां सब नियमानुसार किया गया और जहां गड़बड़ी मिली वहां दोषियों की बर्खास्तगी तक हुई।

कमर्शियल प्लाट की नीलामी नियमानुसार, उपाध्यक्ष पास पूरा अधिकार

कमर्शियल प्लाट की नीलामी में गड़बड़ी की शिकायत पर वीसी पीएन सिंह ने कहा कि उपाध्यक्ष को नीलामी की शर्तें तय करने का अधिकार होता है। सभी बोली लगानेवालों से तीन साल का आईटीआर लिया गया। पिछले 3 साल में रियल स्टेट सेक्टर में मंदी आई है। जिसके चलते ऑक्शन में कम लोग आ रहे हैं। अगर कोई आरक्षित मूल्य से अधिक बोली लगाता है तो उच्चतम बोलीदाता को नीलामी संस्तुति समिति के अनुसार उपाध्यक्ष द्वारा उच्चतम बोली स्वीकार कर ली जाती है।

प्राधिकरण बोर्ड के अनुमोदन से हुई शान-ए-अवध की नीलामी शान-ए-अवध को कमर्शियल प्लाट की तरह नीलाम करने पर वीसी ने कहा कि उसे 'जहां है, जैसा है'' के आधार पर ई-ऑक्शन से नीलाम किया गया। इसका अनुमोदन प्राधिकरण बोर्ड ने किया। इसके लिए शासन की सहमति की जरुरत नहीं। हालांकि हमने शासन को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। व्यावसायिक संपत्ति को नीलामी से निस्तारित करने का अधिकार 2001 के एक शासनादेश से उपाध्यक्ष के पास है।

11 कंपनियों पर जुलाई से ही शुरू कर दी थी डिबार की कार्रवाई: पारिजात, पंचशील, स्मृति, सुलभ आदि अपार्टमेंट के निर्माण में देरी के चलते 11 कंपनियों को डिबार किया गया। कंपनियों को 31 जुलाई से अक्टूबर के बीच अलग अलग आदेश से डिबार किया गया। ये संयोग है कि 13 नवंबर को एक कंबाइनड आर्डर जारी किया गया। बाद में दूसरी एजेंसियों से इन अपार्टमेंट का काम कराया। अब इन अपार्टमेंट्स में लोग रहने भी आ चुके हैं।

गलत समायोजन वाले कई आवंटन निरस्त किये पुरानी योजनाओं में 40 वर्गमीटर प्लाट के बदले गोमतीनगर विस्तार योजना में 150 वर्गमीटर प्लाट देने का कोई मामला ढाई साल के अंदर का नहीं। पहले के जो प्रकरण सामने आये उनमे निरस्तीकरण की कार्रवाई हुई। नेहरू एन्क्लेव योजना में बोर्ड के अनुमोदन से करीब 100 आवंटियों को शारदानगर विस्तार योजना में वैकल्पिक प्लाट दिए गए।

पत्रावली गायब करने वाला बर्खास्त, रोहतास पर भी सख्ती ट्रांसपोर्टनगर, गोमतीनगर, जानकीपुरम की पत्रावलियां गायब करने के मामले में कनिष्ठ लिपिक मुक्तेश्वरनाथ ओझा को बर्खास्त किया गया था। ऐसे कुछ ही प्रकरण जो 30 से 35 साल पुराने, संज्ञान में आने पर निस्तारित करते जा रहे हैं। रोहतास बिल्डर के मामले में भी एलडीए सख्त है। रेरा की तरफ से रोहतास के सभी प्रोजेक्ट से जुड़े आदेशों का लगातार अनुश्रवण हो रहा। एलडीए वाइस चैयरमेन ने बताया कि फ्लैटों के बकायेदार आवंटियों को अंतिम नोटिस भेजी जा चुकी है। कुछ ने पैसा जमा भी किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget